बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुमैठा पंचायत के मुखिया की पंखे से लटकी मिली लाश, हत्या के लगे आरोप, सदमे में पंचायत

 कुमैठा पंचायत के मुखिया की पंखे से लटकी मिली लाश, हत्या के लगे आरोप, सदमे में पंचायत

BHAGALPUR : भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ  थाना क्षेत्र के  कुमैठा  पंचायत के मुखिया अनिता देवी को रहस्यमय तरीके से साजिश के तहत हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया हैं। वहीं ग्रामीणों ने गुप्त सूचना देते हुए बताया कि मुखिया अनिता देवी को देर रात घर के छत मे पंखा मे लटकाकर हत्या कर दिए गए हैं।

परिजनों ने आज सुबह घर के छत मे पंखा मे लटके हुए मुखिया अनिता देवी का शव बाहर निकाला। इस घटना कि भनक स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर घटना कि छानबीन मे जुटते हुए मुखिया अनिता देवी का शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम मे भेजने कि तैयारी मे जुट गए है। 


वहीं कुमैठा के पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव ने घटना कि जानकारी देते हुए कहा कि मुखिया अनिता देवी की हत्या रहस्यमय तरीके से की गई हैं। पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि इस घटना कि उचित जांच कि जाए ताकि ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब मिल सके।

इस घटना से परिजनों मे दुखः का माहौल देखा जा रहा हैं। वहीं घटना स्थल पर लायन आर्डर डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ,सर्किल इंस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर ,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु सहित प्रशासनिक एंव ग्रामीणों ने घटना कि जानकारी लेते हुए शोक व्यक्त किए हैं।लेकिन घटना कैसे घटी इस घटना का रहस्य अबतक   बरकरार हैं।पुलिस घटना की तहतक जानने के लिए घटना कि छानबीन की जा रही हैं

Suggested News