बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह की राजनीति पर सवाल उठानेवाले का नाम इतिहास से खत्म हो जाएगा, बिहार के मुख्यमंत्री पर गरजे केंद्रीय मंत्री

अमित शाह की राजनीति पर सवाल उठानेवाले का नाम इतिहास से खत्म हो जाएगा, बिहार के मुख्यमंत्री पर गरजे केंद्रीय मंत्री

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजनीतिक अनुभव पर सवाल उठाने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा पूरी तरह से हमलावर हो गई है। पटना पहुंचे केंद्रीय अश्विन चौबे ने कहा कि जो लोग ऐसा कहते हैं, उनका नाम इतिहास के पन्नों में खो जाएगा।

अश्विनी चौबे ने कहा कि अमित शाह वह लोहा है जो बड़े से बड़े चट्टानों को तोड़ने की ताकत रखता है। अगर नीतीश कुमार को इसके बारे में पता नहीं है तो जल्द इसका एहसास हो जाएगा। इस दौरान अश्विनी चौबे ने कहा आनेवाली युवा पीढ़ी नीतीश कुमार के कर्मों को देख रही है। अगर यही स्थिति रही आनेवाले समय में ऐसे भ्रष्टाचारियों का समर्थन करनेवालों का नाम इतिहास से भी मिटा देगी।

अपना विवेक खो चुके हैं सीएम

बक्सर सांसद ने कहा सत्ता के लालच में  सीएम नीतीश कुमार अपना विवेक खो चुके हैं और ऐसे लोगों के लिए लिखा गया है कि जब नाश मनुष्य का छाता है, पहले विवेक मर जाता है। नीतीश कुमार भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के गोद में जा बैठे नीतीश कुमार भी सत्ता की लालसा में अपने अंत की तरफ बढ़ रहे हैं.

जेपी के अनुयायी नहीं रहे नीतीश

अश्विनी चौबे ने कहा जो भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डूबकी लगा रहा है, वह जेपी की अनुयायी नहीं हो सकता है। दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग खुद को अनुयायी बताते  हैं, जिनके कारण जेपी का आत्मा भी रो रही है। यह दुर्भाग्य है कि जेपी के एक अनुयायी भ्रष्टाचार के सम्राट बन गए हैं और दूसरे वंशवाद को आगे बढ़ाने वाले हैं।

उपचुनाव में करेंगे प्रचार

इसदौरान अश्विनी चौबे ने बिहार में दो सीटों पर होनेवाले उप चुनाव को लेकर कहा कि यहां भाजपा की जीत  होगी, वह खुददोनों सीटों पर पार्टी के लिए कैंपेनिंग करने के लिए जा रहे हैं। 


Suggested News