बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में बागमती तटबंध टूटने की खबर गलत, सिर्फ तीन जगहों से पानी का हो रहा रिसाव : जिलाधिकारी

दरभंगा में बागमती तटबंध टूटने की खबर गलत, सिर्फ तीन जगहों से पानी का हो रहा रिसाव : जिलाधिकारी

DARBHANGA : जिले के केवटी अंचल में बागमती नदी के तटबंध टूटने की खबर गलत निकली है। तटबंधों में तीन जगह से पानी के रिसाव होने और दो जगह पर पानी ओवरफ्लो होने के कारण आसपास के गांव गोपालपुर और माधोपट्टी के कुछ इलाकों के खेतों में पानी फैल गया है।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने आज उन स्थलों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद किया। जिस जगह से पानी का रिसाव हो रहा है, उसका भी मुआयना किया। 

उन्होंने कहा कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा दो जगहों पर तटबंध टूटने की खबर प्रसारित की जा रही है, जो पूर्णरूपेण गलत है। जहाँ पानी ओवरफ्लो हो रहा है, वहाँ जमीनदारी बांध बना हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन होता है। जिलाधिकारी ने स्थाई निदान हेतु वहाँ तटबंध का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। 

वर्तमान में वहाँ 5 जगहों पर बाढ़ निरोधक(फ्लड फाइटिंग) कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बाढ़ निरोधक कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए तथा जिला कृषि पदाधिकारी को उन क्षेत्रों की फसल पर नजर रखने एवं पानी घटने के बाद आवश्यकतानुसार फसल क्षति का आकलन करने को कहा है। जिला प्रशासन द्वारा उन स्थलों की निगरानी लगातार की जा रही है, स्थिति नियंत्रण में है, फिलहाल उन क्षेत्रों के सभी गांव सुरक्षित हैं।

Suggested News