बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिस्टम के खेल की खुली पोल : एक वर्ष पूर्व मरम्मत कराया गया पुल पानी के दबाव बह गया, तीन हज़ार की आबादी का संपर्क भंग

सिस्टम के खेल की खुली पोल : एक वर्ष पूर्व मरम्मत कराया गया पुल पानी के दबाव बह गया, तीन हज़ार की आबादी का संपर्क भंग

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला में लगातार हो रहे बारिश और वाल्मीकि नगर बराज से छोड़े गए पानी से गंडक नदी ,सिकरहना नदी सहित जिला के कई प्रखंडो में बाढ़ सहित स्थिति उत्पन्न हो गई है। जून माह में ही मूसलाधार बारिश से जहा किसानों पर आफत बनकर टूटा है। वहीं लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की पोल खोल कर रख दिया है। जिला के केसरिया में पिछले वर्ष लाखो रुपया खर्च कर सड़क निर्माण व पुल की  मरमती की गई थी। लेकिन पुल इतने भर पानी की दबाव नही सह सका। बुधवार की रात्रि में पुल पानी मे ही बह गया, जिसके कारण इलाके के लगभग 3 हज़ार लोगो का मुख्यालय से सम्पर्क भंग हो गया। लगातार हो रहे बारिश व वाल्मीकि नगर बराज से पानी छोड़े जाने से जिला के अरेराज,संग्रामपुर, बंजरिया, सुगौली, डुमरिया घाट केसरिया सहित कई प्रखंड में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है।

केसरिया प्रखंड के मझारिया गांव का सड़क सम्पर्क पुल के ध्वस्त हो जाने भंग हो गया है। यह पुल मझारिया गांव में जाने वाली पथ में शुरू में ही स्थापित था। स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा मझारिया ढाला पहुचीं। जहां विधायक ने पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को पानी कम होने के साथ पुल को चलने लायक बनाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों के अनुसार पुल बुधवार की देर रात पानी के दबाव से टूट गया। गंडक नदी में आयी बाढ़ के दबाव के कारण यह पुल ध्वस्त हुआ है। पुल के ध्वस्त होने से लगभग तीन हज़ार की आबादी प्रभावित हुई है। गांव का प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय से सड़क  सम्पर्क भंग हो गया है। 

कई घरों में बजनेवाली है शहनाई

अब नाव ही एकमात्र सहारा बचा है। गांव में कई घरों  में शादी होना अब बाकी है। ग्रामीण अशोक सिंह ने बताया कि उनके भाई की शादी 20 जून को है। दीप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक जुलाई को है। अब नाव पर ही दुल्हन अपने ससुराल आएगी व बिटिया अपने ससुराल जायेगी। सूचना पाकर पहुचें सीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने पुल का निरीक्षण किया और तत्काल नाव चलाने का आदेश दिया। ग्रामीण दीनबन्धु सिंह ने बताया कि पिछले साल भी यह पुल ध्वस्त हो गया था। विभाग ने कामचलाऊ पुल बनाया था। जो इस साल ध्वस्त हो गया है। 

किसान भी चिंतित

लगातार हो रहे बारिश से किसान भी परेशान हैं। किसानों की मानें तो जून माह में ही इतना अधिक बारिश व जलजमाव कभी नही हुआ था। जिला के अरेराज प्रखंड सहित कई प्रखंडो में किसान के धान के बिचड़ा पानी मे डूबने से खराब होने से किसान परेशान है। ग्रामीण राजेश सिंह,शिवनाथ शर्मा ने बताया कि विभाग की लापरवाही से यह पुल ध्वस्त हुआ है। अगर विभाग पिछले वर्ष अच्छा से पुल की मरम्मत का कार्य किया होता व  समय पर मरमती करा दिया रहता तो यह पुल नहीं टूटता। 


Suggested News