बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई में अपराधियों का तांडव जारी, लूट और गोली कांड के बाद अब किसान की पीट पीट कर हत्या, इलाके में हड़कंप

जमुई में अपराधियों का तांडव जारी, लूट और गोली कांड के बाद अब किसान की पीट पीट कर हत्या, इलाके में हड़कंप

JAMUI: जमुई प्रखंड के कुंदरी गांव निवासी शंकर सिंह जो की पेशे से किसान है। उनकी पीट पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मृतक भुट्ठा बेचने घर से निकले थे और फिर वापस घर नहीं लौटे। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कही उनका पता नही चल सका। तभी सुबह सुबह छट्ठू धनामा गांव के समीप एक व्यक्ति के शव मिलने की खबर मिली। 

जिसकी पहचान शंकर सिंह उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष गांव कुंदरी जिला जमुई के रूप में हुई। घरवालों ने बताया की मृतक भुट्ठा, चना इत्यादि बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव में किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी। मृतक रोज की तरह शनिवार को भी भुट्टा बेचने गए थे लेकिन देर रात वापस नहीं लौटे। फिर तड़के सुबह उनका शव बरामद किए जाने की सूचना मिली। 

हालांकि की हत्या के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। मौके पर जमुई पुलिस पहुंच चुकी है। डीएसपी सतीश सुमन भी मौके पर मौजूद है और हत्या के कारणों का पता करने में जुट गए है। उन्होंने कहा की घटनास्थल की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या को लेकर खुलासा किया जाएगा। 

बहरहाल जमुई में अपराधियों के हौसले बुलंद प्रतीत हो रहे है। अभी दो दिन पहले ही जमुई में लूट और बालू घाट पर गोलीबारी की घटना हुई थी और अब हत्या का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में जमुई में अपराधियो का तांडव अनवरत जारी है और जमुई पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।


जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News