बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पेड़ में फंसे पतंग को उतारने पर मालिक को आ गया गुस्सा, पहले मासूम की खूब की पिटाई, फिर पेड़ में फंदा बनाकर कर दी हत्या

 पेड़ में फंसे पतंग को उतारने पर मालिक को आ गया गुस्सा, पहले मासूम की खूब की पिटाई, फिर पेड़ में फंदा बनाकर कर दी हत्या

MUZAFFARPUR : मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर मधुबन पंचायत के माड़ीपुर गांव में फंसी पतंग उतारने के लिए पेड़ पर चढ़े दो किशोरों को चाेरी से बेर तोड़ते समझ जमकर पिटाई की गई। इनमें से एक किशोर के गले में फंदा डालकर पेड़ से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को फेंक दिया गया। पिटाई से दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मृत किशोर की पहचान माड़पुर के नंदलाल साह उर्फ नन्हकी साह के 13 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दूसरा किशोर उसका चचेरा भाई बताया जा रहा है। घटना के बाद लोगों को आक्रोश भड़क उठा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय ग्रामीण पुलिस से ही उलझ गए और रोड़ेबाजी कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया। बवाल बढ़ता देख मनियारी पुलिस के साथ 5 थानों की पुलिस को बुलाई गई।

मृतक के स्वजन शव को आरोपित के दरवाजे पर रखकर सख्त कारवाई व उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोपित के घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। उसके घर में आग लगा दी। घर के बाहर खड़ी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, आरोपितों का दावा है कि दोनों में सोमवार की शाम में विवाद हुआ था और सूरज की मौत देर रात को हुई। शव को लेकर मृतक के स्वजन ने मंगलवार को दिन के लगभग 11 बजे आरोपित के दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।  

DSP पश्चिमी अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। सूरज अशोक झा के घर के बाहर बैर का पेड़ लगा हुआ था। परिवारवालों के मुताबिक सूरज वहां पर पतंग उड़ा रहा था इसी दौरान उसका पतंग बैर के पेड़ में फंस गया। अशोक झा और उनके पुत्र गौरव को लगा की पेड़ से बैर तोड़ा जा रहा। फिर क्या था किशोर को पकड़कर उसकी इतनी पिटाई कर दी गई की उसकी मौत हो गई। इस मामले में मनियारी पुलिस ने आरोपी अशोक झा और उसके पुत्र गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।


Suggested News