बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में दर-दर भटक रहे 'दिनकट्टू' CM, पल्टू कुमार के 'पल्टाशन' कला को जनता समझ गई, BJP के 'सम्राट' का बड़ा हमला

दिल्ली में दर-दर भटक रहे 'दिनकट्टू' CM, पल्टू कुमार के 'पल्टाशन' कला को जनता समझ गई, BJP के 'सम्राट' का बड़ा हमला

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर दिल्ली दौरे पर हैं। वे विपक्ष के नेताओं से मिलकर भाजपा के खिलाफ गोलबंद कर रहे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने सोमवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। आज मंगलवार को भी कई बड़े नेता सीताराम येचुरी, डी.राजा,अरविंद केजरीवाल, ओम प्रकाश चौटाला और अखिलेश यादव के साथ नीतीश कुमार की बैठक हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर कभी सबसे करीब रहे आरसीपी सिंह ने बड़ा हमला बोला था। अब भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर करारा प्रहार किया है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को दिनकट्टू सीएम बताया है। 

विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि पल्टू कुमार अपने शासन काल के अंतिम दौर में हैं। जिसके चलते कभी राजगीर तो कभी दिल्ली में दिन काट रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने की हसरत पाल बैठे देश के पल्टू मुख्यमंत्री को उनके ही सहयोगियों की ओर से भाव नहीं मिल रहा है। विपक्षी एकजुटता के नाम पर दिल्ली में बिहार का पैसा बर्बाद करने के लिए 3 दिन तक डेरा डालने वाले मुख्य़मंत्री की भारी फजिहत हो गई है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने नीतीश कुमार की गलतफहमी दूर कर दी है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचते ही सारे विपक्षी दलों के नेताओं ने इनके सर से प्रधानमंत्री बनने का भूत उतार दिया। सभी ने इनके मुलाकात से मना कर दिया। बाद में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने फोन पर बीच बचाव करके इनकी लाज बचाई। और अखबार के लिए कईयों के साथ दो तीन फोटो खीचवाई। श्री चौधरी ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली गए हैं। उन्हें डर है कि कही उनके एलाएंस के सबसे भ्रष्ट पार्टी के युवराज ने उनकी हिलती डोलती कुर्सी से उन्हें धक्का देकर उतार ना दे इसलिए वो दिल्ली के  शहजादे से मिलकर कुर्सी बचाने की गुहार लगाएंगे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने आज तक बिहार के विकास और राज्य की बेहतरी के लिए नेताओं के संग एकजुटता नहीं दिखाई। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की विभिषिका तबाही मचाने के कगार पर है। पूरे प्रदेश में अपराधियों की बहार है। रोजाना लूट, हत्या बलात्कार हो रहा है। लेकिन पल्टू कुमार को इसकी चिंता नहीं है। कभी भाजपा के बल पर जिनका डर दिखा कर सता में आए उनके ही चरणों में नतमस्तक हो गए। लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव जैसे लोगों के चरणों में जा गिरे जिनका कोई संघर्ष नहीं है। राज्य के लिए जिनके पास कोई विजन नहीं है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता को उनके हाल पर छोड़कर दिल्ली में मौज करने वाले दिनकट्टू सीएम को लोग करारा जवाब देंगे इस बात को जान लें।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक की यात्रा कर लें, उससे कुछ होने जाने को नहीं है। बिहार की जनता ने उनकी विदाई का दिन और तारीख तय कर दिया है। जनता पल्टू कुमार के पल्टाशन की कला को समझ गई है। अब कोई उनपर विश्वास नहीं करेगा

Suggested News