बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मेला देखने जा रहे शख्स को अपराधियों ने घेरकर मारी गोली, मची भगदड़

पटना में मेला देखने जा रहे शख्स को अपराधियों ने घेरकर मारी गोली, मची भगदड़

पटना. राजधानी पटना से बड़ी खबर है। जहां मनेर में रविवार की रात मेला देखने जा रहे शख्स को बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी है। गोली युवक के सीने में लगी है। गोली लगने से घायल मनेर के ब्रह्मचारी निवासी मनीष कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस वारदात के बाद मेले में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार चमकाते हुए फरार हो गये। घटना मनेर के ब्रह्मचारी गांव के समीप की है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे लव अफयेर बताया जा रहा है। 

Suggested News