बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कानून के रखवालों से हुई चूक : उल्टे तिरंगे को थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने दी सलामी, एसपी ने पूछा – कैसे हुई गलती

कानून के रखवालों से हुई चूक : उल्टे तिरंगे को थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने दी सलामी, एसपी ने पूछा – कैसे हुई गलती

LAKHISARAI : 15 अगस्त को जहां देश में तिरंगा फहराया जा रहा था, वहीं लखीसराय के चानन थाना में एक बड़ी चूक हो गई। यहां तिरंगे को उल्टा फहरा दिया गया। जिसमें हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे थे। और तो और थानाध्यक्ष वैभव कुमार सहित वहां मौजूद तमाम पुलिसकर्मी और अन्य लोगों ने उसे सलामी दी।

 तिरंगा हवा के साथ लहरा रहा था। इसी के साथ किसी ने तिरंगे के उल्टे होने की जानकारी दी,जिसके बाद आनन फानन में तिरंगे को तत्काल नीचे उतारा गया और उसे फिर से सीधा कर वापस फहराया गया। लेकिन तब तक यह पूरी घटना सैंकड़ों मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। 

एसपी ने मांगी जानकारी

उल्टा तिरंगा फहराने का वीडियो सामने के बाद लखीसराय एसपी सुशील कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होने कहा कि इंक्वायरी की जा रही है। साथ ही थानाध्यक्ष से भी पूरे मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।


Suggested News