बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार थाने लौट रही पुलिस टीम पर हुआ हमला, वर्दीवालों को पीटकर बदमाश को छुड़ाने में हुए कामयाब

कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार थाने लौट रही पुलिस टीम पर हुआ हमला, वर्दीवालों को पीटकर बदमाश को छुड़ाने में हुए कामयाब

PATNA : खबर राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर थाने वापस लौट रही पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया।। इस दौरान भीड़ ने पुलिसवालों पर लाठी-डंडे से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसमें दो दारोगा और एक सिपाही को चोटें आई हैं। वहीं दूसरी तरफ कुख्यात अपराधी को पुलिस हिरासत से भागकर ले जाने में सफल हो गए। मामले में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन महिला सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार कुख्यात अपराधी का नाम सूली यादव है। उसके खिलाफ बाढ़ थाने में कई जघन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस को शुक्रवार को वांछित फरार अपराधी के डुमरिया गांव में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थानेदार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम बनाई। टीम में दारोगा मनीष कुमार, मणिदर्शन, राजेंद्र चौरसिया, एएसआई नंदकिशोर पांडे, सिपाही नंदलाल सिंह, गुड्डू कुमार, रितिक कुमार शामिल थे। पुलिस कर्मियों ने बीते रविवार की रात गांव में नाकाबंदी कर सूली यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

जिसके रात करीब आठ बजे जैसे ही पुलिसकर्मी सूली यादव को लेकर गांव से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडे से लैस अपराधी के समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में दारोगा मनीष कुमार, मणिदर्शन और सिपाही नंदलाल को काफी चोटें आईं। वहीं, मारपीट के बाद हमलावरों ने सुली यादव को मुक्त करा लिया। हमला में महिलाएं भी शामिल थीं और वे पुलिसकर्मियों को हत्या की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस अचानक हुए हमले से घबरा गई।

जिसके बाद हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल हो गए। बाद में घायल पुलिसकर्मियों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक हमले में मुन्ना यादव, दिनेश यादव, देवी यादव और फूलचंद यादव शामिल थे। 

पुलिस के अनुसार बाढ़ थाने में कुख्यात सूली यादव के खिलाफ जानलेवा हमला करने और फायरिंग सहित कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। अपने कारनामों से आरोपित डुमरिया और आसपास के क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सूली रंगदारी मांगने और फायरिंग की कई घटनाओं में शामिल है। गांव के लोग कुख्यात का समर्थन करते हैं।

घटना के बाद पुलिस ने सूली सहित हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।  पुलिस के मुताबिक फिलहाल आरोपित गिरफ्तारी के डर से गांव छोड़कर फरार है। पुलिस का अभियान जारी है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Suggested News