बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक एक कर दुनिया छोड़कर जा रहे हैं बालिका वधू के लोकप्रिय किरदार, पहले प्रत्युषा, फिर सुरेखा सिकरी और अब सिद्धार्थ

एक एक कर दुनिया छोड़कर जा रहे हैं बालिका वधू के लोकप्रिय किरदार, पहले प्रत्युषा, फिर सुरेखा सिकरी और अब सिद्धार्थ

DESK : टीवी के सबसे लोकप्रिय चेहरा बन चुके सिद्धार्थ शुक्ला का आज सुबह निधन हो गया। यह खबर उसी तरह दर्शकों के लिए बेहद शौकिंग थी, जैसे कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत और 2016 में टीवी एक्ट्रैस प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या के समय थी। यह महज इत्तफाक है कि जिस एक धारावाहिक से सिद्धार्थ शुक्ला और प्रत्युषा बनर्जी को पहचान मिली, आज वह जोड़ी दुनिया छोड़कर जा चुकी है। इसके अलावा कुछ माह पहले बालिका वधु की दादी सा सुरेखा सिकरी की भी मौत हुई थी। 

बालिका वधु की लोकप्रिय जोड़ी

जब भी हम सुपरहिट टीवी शो 'बालिका वधू'  की बात करते हैं तो सभी के जहन में प्रत्युषा बनर्जी के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा आ जाता है। प्रत्युषा के निधन के कुछ सालों बादसिद्धार्थ शुक्ला यूं चला जाना हर किसी को एक बड़ा सदमा दे गयाहै। दोनों की केमेस्ट्री बेहद पसंद की गई थी, हालांकि दोनों एक्टर काफी कम समय के लिए इस सीरियल में नजर आए थे।


इस सीरियल में प्रत्युषा बनर्जी बड़ी आनंदी की भूमिका में नजर आई थीं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला करीब आठ साल पहले टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' में नजर आए थे। धारावाहिक में उन्होंने शिव का किरदार निभाया था। जिससे आनंदी की दूसरी शादी होती है। 

पांच साल पहले प्रत्युषा ने कमरे में लगाई थी फांसी

पांच साल पहले टीवी इंडस्ट्री को तब बड़ा झटका लगा था जब बड़ी आनंदी के रूप में लोकप्रिय हुई प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह अब तक साफ नहीं है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया था। इसी तरह इस साल कोरोना काल के दौरान धारावाहिक में आनंदी की दादी सा के रूप में लोकप्रिय हुईं सुरेखा सिकरी ने भी लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांसे ली थी। अब इस धारावाहिक के एक और लोकप्रिय किरदार सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Suggested News