बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महासचिव का आमरण अनशन जारी, कहा अधिकारी खराब कर रहे छात्रों का भविष्य

बोधगया में विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महासचिव का आमरण अनशन जारी, कहा अधिकारी खराब कर रहे छात्रों का भविष्य

GAYA : मगध विश्वविद्यालय के अधिकारी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 5 लाख छात्रों का भविष्य खराब कर रहे हैं। छात्रों के भविष्य के बर्बादी का कलंक यहां के कर्मचारियों पर मढ़ते है। कहते हैं की विश्वविद्यालय में कर्मचारी काम नहीं करते है। 


उक्त बातें विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमितेश प्रकाश ने विश्वविद्यालय अधिकारियों की कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए आमरण अनशन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं रजिस्ट्रार मुख्यालय आते ही नहीं। ये लोग लगातार 15 दिन सिर्फ मुख्यालय में बैठे। कर्मचारियों के पेंडिंग काम को बताएं। अध्यक्ष और महासचिव उन पेंडिंग कामों को दूर कराएँगे। 

उन्होंने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ सार्थक वार्ता हमारी मांगों पर नहीं होती। तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। जानकारी हो कि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमितेश प्रकाश एवं संघ के महासचिव शशी शेखर कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासकीय भवन में आमरण अनशन पर बैठे हैं।

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News