बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छात्रों के सामने ही प्रिंसिपल ने लेक्चरर को मारा जोरदार थप्पड़, मुजफ्फरपुर के नामी कॉलेज की बताई जा रही घटना, वीडियो हुआ वायरल..क्या है सच्चाई?

छात्रों के सामने ही प्रिंसिपल ने लेक्चरर को मारा जोरदार थप्पड़, मुजफ्फरपुर के नामी कॉलेज की बताई जा रही घटना, वीडियो हुआ वायरल..क्या है सच्चाई?

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नामी कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रधानाध्यापक एक वीक्षर को थप्पड़ मार रहे हैं। मामला एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। दरअसल, मामला मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज का है।  वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कई बच्चे एक कमरे में बैठकर इग्जाम दे रहे हैं। 

वहीं इसी वक्त एक वीक्षक कमरे में आते हैं वीक्षक के आते ही प्रधानाचार्य ओपी राय द्वारा उन्हें थप्पड़ जड़ दिया जाता है। वहीं बच्चों के सामने ही वीक्षक को प्राचार्य थप्पड़ मार देते हैं जिससे कमरे में मौजूद छात्रों के भी होश उड़ जाते हैं। वैसे तो मामला एक साल पहले का बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो का यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि news 4 nation नहीं करता है।

वीडियो वायरल होने के बाद कथित तौर पर जिस वीक्षक को थप्पड़ मारा गया है वो खुद सामने आकर इस मामले में सफाई दी है। वीक्षक ने इस वीडियो को गलत बताया है। साथ ही कहा है कि वो इस मामले में विद्यालय प्रशासन के साथ हैं। वीक्षक ने वीडियो जारी कर कहा कि, जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि, वीडियो पिछले साल यानी 12 दिसंबर 2023 की है। 

वीक्षक ने कहा कि, विद्यालय, शिक्षक और प्राचार्य को बदनाम करनी की साजिश की जा है। जिसने वीडियो को वायरल किया है उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उसकी शिकायत की जाएगी। आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे जो होगा दिखा जाएगा। वीक्षक ने कहा कि, इस घटना के क्रम में हम अपने विद्यालय के सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। ये विद्यालय के छवि को धूमिल करने की साजिश है।

Editor's Picks