बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकार की नाक का था सवाल : लूटने आया था बैंक, लूट लिया JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का पेट्रोल पंप, वैशाली पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

सरकार की नाक का था सवाल : लूटने आया था बैंक, लूट लिया JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का पेट्रोल पंप, वैशाली पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

HAJIPUR : बिहार जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप लूट मामले का वैशाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस की नींद चुरा लेनवाले वारदात में बताया गया कि पटना से दो बदमाश मोटरसाइकिल से जंदाहा बैंक लूटने के लिए पहुंचे थे। अपने प्लान में कामयाब नहीं हुए तो लौटते वक्त पेट्रोल पंप पर ही धावा बोल घटना को अंजाम दिए और पेट्रोल पंप को ही लूट लिया

सत्ताधारी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप को दिनदहाड़े सात अक्टूबर को लूट लिया गया था। मात्र चार  ही दिनो में पुलिस ने अपराधियों को घर दबोचा। इनके पास से कैश और हथियार भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि ये लड़के पटना से बैंक लूटने के लिए पहुंचे थे। नाकाम होने की खीश में JDU के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कैश लूटा की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।

जिसके बाद वैशाली पुलिस एक्शन मोड में दिखी

सात अक्टूबर को लुटेरों ने JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े फायरिंग कर कैश लूट लिया था। वारदात की तस्वीरें CCTV में कैद हुई थी।पेट्रोल पंप लूट मामले को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे थे। ये पेट्रोल पंप प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का है। सत्ताधारी दल के नेता से जुड़ा मामला था तो पुलिस सुपर एक्शन में दिखी। चौथे दिन ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिए गए।

आए थे बैंक लूटने, लूट लिया पेट्रोल पंप

लूट और फायरिंग की ये वारदात सीधे शासन-प्रशासन को चुनौती थी। सरकार की नाक पर आंच आई तो पुलिस सुपर एक्शन में दिखी। चार दिन में लुटेरों को कैश और हथियार के साथ पटना से गिरफ्तार किया गया। वैशाली SP मनीष ने बताया की लूट की वारदात को अंजाम देनेवाले बदमाश पटना और वैशाली के थे। ये सभी जंदाहा में बैंक लूटने पहुंचे थे लेकिन नाकाम होने की खीस में JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कैश लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

वहीं दूसरी तरफ वैशाली एसपी मनीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राघोपुर और सराय थानाध्यक्ष लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पर कार्य मे लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई है। इससे कुछ दिन पहले ही बिदुपुर थाना अध्यक्ष को भी लाइन हाजिर किया गया था।

Suggested News