बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन राज्यों का परिणाम तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है...बीजेपी के 'सम्राट' ने 2024 के चुनाव में भी जीत का किया दावा, कहा- देश का एक ही गारंटी 'मोदी'

तीन राज्यों का परिणाम तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है...बीजेपी के 'सम्राट' ने 2024 के चुनाव में भी जीत का किया दावा, कहा- देश का एक ही गारंटी 'मोदी'

PATNA: देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिमाण सामने आने लगे हैं। वहीं मिजोरम में वोटों की गिनती कल की जाएगी। बात अगर चार राज्यों की करे तो बीजेपी 3.1 से आगे चल रही है। राज्यस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी अपनी सरकार बना रही है। वहीं तेलंगना में बीजेपी के हाथों से सत्ता फिसल कर कांग्रेस के हाथों में जाती दिख रही है। तीन राज्यों में मिल रहे बहुमत को देख भाजपा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं बिहार बीजेपी के कार्यालय में भी आज खूब जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी के नेताओं के द्वारा विपक्ष पर कड़े फरहार भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तो झांकी है, अब बिहार बाकी है। उन्होंने कहा कि, जनता ने मोदी की गारंटी को मान लिया है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि, देश में राजस्थान हो, मध्य प्रदेश हो, छत्तीसगढ़ हो सभी जगह पर मोदी की गारंटी पूरे देश की जनता ने मान लिया है। इस देश में एक ही गारंटी चलेगी और उसका नाम है मोदी गारंटी। ये सिर्फ झांकी है, बिहार में भी मोदी जी ही सरकार बनाएंगे।  उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान झांकी है। अब बिहार बाकी है। मोदी यानी जीत की गारंटी, लेकिन राहुल गांधी यानी हार की गारंटी। देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और जनता को ढेरों बधाई। 

वहीं अपने सोशल मीडिया से भी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने लिखा है कि, 'कांग्रेस तेरे पाप समाप्त नहीं होंगे, जबतक कांग्रेस समाप्त नहीं होंगी। तीन दिसंबर 1984 को भोपाल में भीषण गैस कांड हुआ था। इस घटना में हजारों लोगों की मृत्यु हुई थी, लेकिन कांग्रेस ने हत्यारे एंडरसन को सजा-ए-मौत न देकर भागने के लिए फ्लाइट दिया। 

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी विपक्ष पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 2024 के नए साल में जनता महागठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बिहार में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे। महागठबंधन सरकार को जनता हटाने को तैयार है। यह कांग्रेस की हार I.N.D.I.A. गठबंधन की हार है। लालू नीतीश की हार है।

Suggested News