बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद विधायक के विवादित बयान का नहीं थम रहा सिलसिला, फिर कहा विद्या की देवी नहीं हैं सरस्वती...

राजद विधायक के विवादित बयान का नहीं थम रहा सिलसिला, फिर कहा विद्या की देवी नहीं हैं सरस्वती...

PATNA: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है। जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही है। वहीं राजद विधायक राम मंदिर और भगवान राम को लेकर विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। राजद कोटे के विधायक लगातार भगवान राम को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। खुद को महिषासुर के वशंज बताने वाले डेहरी के विधायक फतेह बहादुर ने एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। फतेह बहादुर ने श्रीराम को काल्पनिक बताया है और माता सरस्वती को विद्या की देवी मानने से इंकार किया है। 

एक ओर जहां राजद सुप्रीमो लालू यादव मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं और राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा का भोज दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके ही नेता सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। दरअसल, आज राबड़ी आवास में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था। जहां राजद-जदयू सहित कई नेता पहुंचे। वहीं दौरान फतेह बहादुर भी राबड़ी आवास पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर भगवान राम को लेकर विवादित बोल बोले हैं। 

फतेह बहादुर ने कहा कि, आज राजद सुप्रीमो के भोज में लोग दही-चूड़ा खाकर सभी नेताओं ने शपथ लिया है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को मिटा देंगे। उन्होंने कहा कि आज बिहार के सभी नेता राबड़ी आवास आ रहे हैं, दही चूड़ा खा रहे हैं, और शपथ ले रहे हैं कि, बीजेपी सरकार को मिटाना है और संविधान को बचाना है।  

वहीं जब पत्रकारों ने फतेह बहादुर से पूछा कि वह सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान क्यों दे रहे हैं?  इस पर राजद विधायक ने कहा कि जो बातें मैंने कही है पहले उसका जवाब दे दें उसके बाद सवाल पूछे। फतेह बहादुर ने कहा कि जिस चीज को सुप्रीम कोर्ट ने काल्पनिक मान लिया है उस चीज के लिए प्रदर्शन करने का कोई मतलब ही नहीं है, आपलोग सुप्रीम कोर्ट से जाकर पूछिए  वह राम को काल्पनिक क्यों बताई ? वहीं राजद विधायक ने कहा कि शिक्षा की देवी मां सरस्वती नहीं बल्कि सावित्रीबाई फूले हैं। शिक्षा में सरस्वती की क्या भूमिका है ?



Suggested News