पटना सिटी में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, फिर मिली अज्ञात युवक की लाश, शव के पास से चाकू बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कभी लूट तो कभी चोरी तो कभी रेप ,हत्या जैसी घटनाएं यहां के लिए आम बात हो गयी है। इसी तरह का एक और आपराधिक मामला सामने आया है। दरअसल, पूरा मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर का है। जहां एक युवक का डेड बॉडी मिला है और उस डेड बॉडी के पास से चाकू, गमछा चप्पल भी मिला है।
जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करके किसी ने सुनसान रास्ते देखकर लाश को ठिकाने लगा दिया गया हो। जहां के स्थानीय लोगों ने सड़क के नीचे एक डेड बॉडी देखा। जिसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। जिसके बाद मौके वारदात पर दिदारगंज थाना की पुलिस पहुँच गयी।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया। जिसके बाद एफ एस एल की टीम मामले की जांच में लग गयी है। एफ एस एल की टीम ने घटनास्थल से एक चाकू गमछा भी बरामद किया है। जिसके बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है की युवक की हत्या कर इसे सुनसान रास्ता देख ठिकाना लगा अपराधी फरार हो गए है।
फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी की इस युवक की हत्या के पीछे वो कौन अपराधी रहे होंगे औऱ उनकी क्या मंशा रही होगी। यह तो पुलिस जांच के उपरांत ही स्पष्ट हो पायेगा। देखने वाली बात होगी की अपराधी कितने दिनों में पुलिस की पकड़ में आते है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
पटना से रजनिश की रिपोर्ट