बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, जांच के नाम पर महिला मरीज के प्राइवेट पार्ट पर फेरने लगा हाथ

डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, जांच के नाम पर महिला मरीज के प्राइवेट पार्ट पर फेरने लगा हाथ

NEWS4NATION DESK : उत्तर-प्रदेश के जौनपुर जिला में एक डॉक्टर द्वारा अपने पेशे को शर्मसार किया जाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है जौनपुर जिला महिला अस्पताल में एक महिला के साथ डॉक्टर द्वारा छेड़खानी की गई। इस मामले को लेकर महिला द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के सरायख्वाजा थाना इलाका निवासी एक महिला पेट दर्द और खुजली की शिकायत होने पर जिला महिला अस्पताल में दिखाने पहुंची। महिला का आरोप है कि देखने के दौरान डाक्टरु उसे अपने जांच रूम में ले जाकर अकेले में जांच के नाम पर उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ फेरने लगा। महिला ने इसका विरोध किया पर डॉक्टर फिर भी नहीं माना।  डॉक्टर की इस हरकत से घबराई महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे छोड़ दिया। 

इधर महिला अस्पताल में छेड़खानी की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई किये जाने की बात कही है। फिलहाल डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं महिला के बयान पर  केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Suggested News