गलती बेटे ने की, पुलिस ने मां को जेल में डाला, दुखी होकर पिता ने लगा ली फांसी

PURNIA : पूर्णिया के के.नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत वार्ड संख्या 12 में पत्नी के वियोग में एक पति ने फंदे से लटककर जान दी। मृतक बिनोद ठाकुर की उम्र करीब 60 साल हो रही थी। मृतक के शादीशुदा बेटे पर सिंहेश्वर की लड़की को भगा ले जाने का आरोप है। पिछले दो महीने से आरोपी बेटा फरार है। इसी की सजा जेल में बंद 56 वर्षीय सुनीता देवी काट रही थी। पत्नी को जेल भेजे जाने से परेशान पति ने बुधवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से बुजुर्ग के घर में मातम पसरा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में मृतक की बहु सरिता देवी ने बताया कि बीते 2 महीने पहले उसके पति धर्मवीर ठाकुर ने तीन छोटे -छोटे बच्चे और उसके रहते हुए करीब 2 माह पूर्व अपने सैलून दुकान के स्टाफ की विवाहित बहन से चोरी छिपे शादी कर ली और उसे साथ लेकर भाग निकला। पति अब तक फरार चल रहा है। 

इसी से नाराज लड़की पक्ष ने मधेपुरा थाना में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। जिसमें मुख्य आरोपी धर्मवीर ठाकुर के साथ ही पिता बिनोद ठाकुर और मां सुनीता देवी को बनाया गया। जिसके बाद मधेपुरा पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ फरार धर्मवीर ठाकुर के घर पहुंची। फरार बेटे और पति के न होने पर केस के तीसरे मुख्य आरोपी मां सुनीता देवी को गिरफ्तार कर मधेपुरा जेल भेज दिया।

Nsmch
NIHER

इसके बाद से ही 60 वर्षीय बिनोद ठाकुर काफी परेशान चल रहा था।  बुधवार को मधेपुरा के जेल में बंद अपनी पत्नी के वियोग में पति ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। बिनोद ठाकर को फंदे से लटकता देख घर में मातम पसर गया।

घर वालों ने फोन कर स्थानीय के. नगर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। फरार बेटा पिता की सुसाइड की खबर सुनकर आनन फानन में घर पहुंचा। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।