बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बढ़ रहा है बिहार का तापमान, मौसम विभाग ने कहा - होली में 35 डिग्री के करीब होगा तापमान, निकलेगा पसीना

बढ़ रहा है बिहार का तापमान, मौसम विभाग ने कहा - होली में 35 डिग्री के करीब होगा तापमान, निकलेगा पसीना

PATNA : बिहार के मौसम में अब गर्माहट नजर आने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में अब धीरे धीरे तापमान बढ़ रहा है। हालांकि अब भी प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह लगातार बना हुआ है। जिसके कारणरसुबह-शाम कुछ ठंडक महसूस होती है। वहीं दिन के समय धूप से लेाग बचने की कोशिश करने लगते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। बात अगर बीते 24 घंटे की करें तो इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान 28.1 तो न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। 

होली में रंगों के साथ निकलेगा पसीना

मौसम के तापमान में बदलाव होली के आसपास नजर आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि होली पर उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री, दक्षिण में 34-36 और उत्तर पूर्व में 28-30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में होली में रंगों के साथ तापमान में वृद्धि के कारण पसीने छूटना तय है

बक्‍सर और बांका रहा सबसे गर्म

बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर सहरसा सबसे ठंड शहर रहा। वहीं, 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर, बांका सबसे गर्म शहर रहा। पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। 

बारिश की नहीं है संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्‍क रहेगा। इस दौरान हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है।  इस मौसम में स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष ध्‍यान रखने की जरूरत है। क्‍योंकि दिन में गर्मी और सुबह-शाम की ठंड परेशान कर सकती है। 

प्रदेश        अधिकतम         न्यूनतम 

पटना           28.6               14.0 

गया             27.6               14.2 

भागलपुर      29.4               15.6 

मोतिहारी      29.0               12.5 

मुजफ्फरपुर  26.2               15.1 

पूर्णिया         28.5               12.4


Suggested News