पटना के गांधी मैदान में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा झंडा, बिहार सरकार की 13 झांकियों ने बिखेरी अद्भुत रौनक, इस आकर्षक की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकार्ड 18 वीं बार झंडा फहराया। इस दौरान पटना के गांधी मैदान में सभी अधिकारी मौजूद थे। वहीं झंडोतोलन के बाद गांधी मैदान में 13 झांकियों ने अद्भुत प्रदर्शन दिखाया। जिसे सबने सराहा। वहीं झांकियों के प्रदर्शन के बाद उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
पहला पुरस्कार बिहार शिक्षा परियोजना को मिला। वहीं दूसरा पुरस्कार जीविका को दिया गया। तीसरा पुरस्कार दो विभागों को दिया गया। उद्योग विभाग और बिहार अग्निशमन सेवा को तीसरा पुरस्कार मिला। अन्य झांकियों ने भी पटना के गांधी मैदान में रौकन बिखेरी।
बता दें कि, सीएम नीतीश ने पटना के गांधी मैदान में झंडोतोलन करने के बाद बिहारवासियों को संबोधित किया और एक-एक कर अपने कामों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए लालू परिवार पर भी जबरदस्त हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, किसी भी क्षेत्र को उठा लीजिए,क्या हालात थे ? उन लोगों ने अल्पसंख्यकों को भी कोई मदद नहीं की थी।
उन्होंने कहा कि, हमने न सिर्फ मुसलमानों बल्कि सभी समाज के लोगों के लिए काम किया है. लालू-राबड़ी राज में बिहार का बजट कितना था, अब कितना है? 278000 हजार करोड़ का बजट हो गया. 2005 से अब तक 10 गुना बढ़ गया है बजट। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है। कानून का राज स्थापित करने को लेकर जो भी संभव है वह किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जह हमें काम करने का मौका मिला तो पता चला कि बिहार में पुलिस बल की संख्या मात्र 42481 है, जो जरूरत के हिसाब से बहुत कम थे।इसीलिए उसी समय पुलिस की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नए पदों का सृजन किया गया और पुलिस में बहाली की गई। अब पुलिस बल की संख्या बढ़कर 110000 हो गई है।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट