नवादा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुखिया की अनोखी पहल, महादलित गांव के हर घर पर लगवाया तिरंगा, कहा पीएम मोदी के हर सपने को करेंगे साकार

NAWADA: पूरा देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार ने भारत के आजादी की 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को शुरू किया था। जिसे पिछले दो सालों से मनाया जा रहा है। इस साल भी इस अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा देखने को मिला। वहीं बिहार का एक ऐसा गांव है। जहां हर घर तिरंगा की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिला है। वह गांव नवादा जिले के सदर प्रखंड के भदोखरा पंचायत के भदोखरा गांव है।
दरअसल, इस गांव के महादलित टोला के हर घर के छत पर तिरंगा शान से लहरा रहा था। यह दृश्य लोगों को रोमांचित कर रहा था। ऐसे तो पूरे जिले में हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा लगाया गया है। लेकिन भदोखरा गांव के महादलित टोला का हर घर तिरंगा का नजारा देखते बन रहा था।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे टोले के हर घर के छत पर तिरंगा लगाया गया है। पूरा गांव आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। वहीं ग्रामीण मनोज सिंह ने बताया कि पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। और यहां की मुखिया बेबी देवी के सौजन्य से 51 घर में तिरंगा लगाया गया है।
बता दें कि, महादलित टोला 51 घर का ही है। और सभी घरों में तिरंगा वितरण की गई थी। आज आजादी का हम लोग 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आजादी के जश्न में पूरा गांव डूबा है। मुखिया के द्वारा कहा गया था कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी की हर सपना को हम लोगों के द्वारा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने जो अपील किया था उसी अपील के साथ आज पूरे गांव में तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। हर घर में तिरंगा है।