बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘चैम्पियन’ विनेश फोगाट के साथ पूरा देश ! पीएम मोदी का बड़ा भरोसा, राहुल ने निर्णय को कहा दुर्भाग्यपूर्ण, अखिलेश की जांच की मांग

‘चैम्पियन’ विनेश फोगाट के साथ पूरा देश ! पीएम मोदी का बड़ा भरोसा, राहुल ने निर्णय को कहा दुर्भाग्यपूर्ण, अखिलेश की जांच की मांग

DESK. ओलंपिक से अयोग्य करार दिए जाने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर देश के विपक्षी दलों की ओर से उनके समर्थन में कई बयान आए. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा। विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले को लेकर IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा से बातचीत की। साथ ही उन्होंने कड़ा विरोध दर्ज करने को कहा है। बता दें कि, पीएम मोदी ने ट्विट कर विनेश को प्रत्साहित किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश के अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने विनेश को प्रत्साहित भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, "विनेश, आप चैंपियनों में एक चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है।  उन्होंने कहा कि, काश मैं शब्दों में उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मुझे पता है कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब तुम्हारे साथ हैं।"

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत की शान विनेश फोगट ने विश्व चैंपियन को हराया, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। उन्होंने बहुत कुछ सहा। न्याय के लिए फुटपाथ पर विरोध प्रदर्शन करने से लेकर ओलंपिक के शीर्ष पोडियम तक। वह जिस दौर से गुजर रही हैं, वह बेहद दुखद है। सरकार को आईओसी से अपील करने और हमारी चैंपियन को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हम आपके साथ हैं विनेश फोगट और हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। आपका साहस हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। हमें विश्वास है कि आप और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ रिंग में वापसी करेंगी।

वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्यारी बहन विनेश फोगाट , मैंने आपके साहस, आपकी मेहनत और लगन को देखा है। आप ओलम्पिक के दंगल में देश की करोड़ों लड़कियों के सपनों के लिए लड़ रही थीं। आपके शानदार खेल से उन करोड़ों लड़कियों के सपनों को उड़ान मिली है, जो छोटे-छोटे शहरों से आती हैं, तमाम चुनौतियों से जूझते हुए, सिस्टम से लड़ते हुए, विपरीत हालातों को हराकर बड़े मंचों पर पहुंचने की आकांक्षा रखती हैं। आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया।

तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी अथक मेहनत से आप जिस मुकाम तक पहुंचीं वो आसान नहीं था। आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा से करोड़ों सपनों को बल मिला है।  इस मुश्किल समय में करोड़ों देशवासी उसी उत्साह के साथ आपके साथ खड़े हैं, जैसा पूरे कंप्टीशन के दौरान थे। मेरी बहन, खुद को अकेले मत समझना और याद रखना कि आप हमारी चैम्पियन थीं और आप हमेशा हमारी चैम्पियन रहेंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप और ज्यादा मजबूत तरीके से वापसी करेंगी।  ढेर सारा प्यार।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।


Editor's Picks