बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए साल में घर की लिपाई पोताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी गांव की महिलाएं, अचानक धंस गयी मिट्टी, एक किशोरी और महिला की मौत

नए साल में घर की लिपाई पोताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी गांव की महिलाएं, अचानक धंस गयी मिट्टी, एक किशोरी और महिला की मौत

SAMASTIPUR : साल के अंतिम दिन समस्तीपुर में बड़ी घटना हो गई है। यहां मिट्टी धंसने के कारण एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि, तीन किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया गया कि सभी गांव के गड्ढे से घर की लिपाई पोताई के लिए मिट्टी खोद रही थीं। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं तीनों घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घटना जिले के में खानपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा मिल्की गांव में मिल्की पोखर के पास की है। बताया गया कि गांव की दर्जनभर महिलाएं और किशोरियों का समूह नये साल में घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी काटने पोखर के पास गड्ढे में पहुंची थी। सभी 15-20 फीट अंदर जाकर खोदाई कर रही थी। इस बीच ऊंचाई से मिट्टी का एक बड़ा भाग गिर पड़ा। इसमें आधा दर्जन महिलाएं और किशोरी दब गईं।

इसके बाद शेष अपना बर्तन छोड़ भागते हुए शोर मचाने लगी। पास ही कुरेड़ी समाज के लोगों ने डेरा जमा रखा है। वे शोरगुल सुनकर पहुंचे। इसके बाद कुदाल से मिट्टी हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें दो लोगों के मौत होने की बात कही गई।

मरनेवालों की पहचान टेढ़ा मिल्की गांव के वार्ड 11 निवासी रमेश सदा की 30 वर्षीय पत्नी रेणु देवी और संजीत सदा की 15 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी के रूप में की गई है।वहीं घायलों में टेढ़ा मिल्की वार्ड 11 निवासी मोती सदा की 16 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी, जीतन सदा की 12 वर्षीय पुत्री बुटनी कुमारी और महावीर सदा की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बिहार के समस्तीपुर जिले में खानपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा मिल्की गांव में मिल्की पोखर के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे गड्ढे में खोदाई के दौरान मिट्टी का एक बड़ा भाग गिर पड़ा। इसमें दबने से एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि, तीन किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल किशोरियों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया।

 

Suggested News