युवक ने किया सुसाइड, किराये पर कमरा लेकर रहता था अकेला, साहिल फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी ब्यॉय का करता था काम

युवक ने किया सुसाइड, किराये पर कमरा लेकर रहता था अकेला, साहि

पटना- जक्कनपुर थाने के मीठापुर कन्नू लाल रोड के सम्राट लेन में सोमवार की देर शाम किराये का कमरा लेकर रहने वाले 21 वर्षीय साहिल कुमार ने खुदकुशी कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर ली है. मृतक साहिल फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी ब्यॉय का काम किया करता था.

बताया जा रहा है कि उसने जब कमरा नहीं खोला तो मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने अनहोनी की आशंका से कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया. रिस्पांस नहीं मिलने पर लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. 

मौके पर पुलिस पहुंची और फिर दरवाजा को तोड़ कर अंदर पहुंची तो साहिल फंदे में लटका हुआ मिला .मृतक साहिल का पूरा परिवार झारखंड के देवघर में रहता है. उसके परिजनों को पुलिस ने घटना के संबंध में सूचना दे दी है. साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से एक राजीव रंजन सोनी नाम के युवक का आधार कार्ड बरामद किया है.परिजन के आने के बाद यह स्पष्ट हो पायेगा कि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या है.

घटना की जानकारी देते हुए जक्कनपुर थानाप्रभारी ऋतुराज कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को सूचना दे दी गयी है.प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है. पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- अनिल कुमार