बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रिकेट खेलने गया था युवक, चार दिन तालाब से बरामद किया गया शव, परिजनों ने कहा - हत्या कर फेंक दिया

क्रिकेट खेलने गया था युवक, चार दिन तालाब से बरामद किया गया शव, परिजनों ने कहा - हत्या कर फेंक दिया

SIWAN : नाइट क्रिकेट खेलने गए युवक की लाश आज तालाब से बरामद की गयी। बताया गया चार दिन पहले वह क्रिकेट खेलने के लिए गया था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा था। काफी खोज बिन के बाद भी नहीं मिला। युवक के न मिलने पर परिजन थाने में एफ आई आर दर्ज कराया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस खुर्शीद नामक युवक को खोजने के लिए dog स्कोट को बुलाने के बाद खुर्शीद का चप्पल, हेड फ़ोन, बेल्ट आदि समान बरामद स्थल से किया गया। वहीं उस स्थल पर खुन के धब्बे भी मिले थे जो पुलिस नमूने के लिए ले लिया था। लेकिन पुलिस खुर्शीद को जिंदा नही खोज सकी। मृतक युवक की पहचान स्थानिय थाना क्षेत्र के पसनौली गगन निवासी रोजा अंसारी के 25 वर्षिय पुत्र खुर्शीद अंसारी के रुप में ही हुई। 

न्यूज़4नेशन ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद पुलिस भी काफी सक्रिय हो गई और फिर खुर्शीद को खोजने में एड़ी चोटी तक लगा दिया। लेकिन चार दिन बाद महाराजगंज के इन्दौली के चवर से एक शव बरामद हुआ और युवक का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल कायम रहा। वही परिजन जिस बात को लेकर असंका जता रहे थे वही सच साबित हुवा। अगर समय रहते पुलिस खुर्शीद को खोजती तो शायद खुर्शीद की जिंदगी बच सकती थी। लेकिन ऐसा नही हुआ।

जैसे ही युवक की शव मिलने की जानकारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार व एस आई अनिल कुमार सिंह मिली घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि युवक की कब और कैसे हत्या की गई है।


Suggested News