बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर शादी करने पहुंचे युवक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

BIHAR NEWS : हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर शादी करने पहुंचे युवक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

BETTIAH : जिले के नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब दो लड़कों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने पकड़ लिया। दोनों युवक एक लड़की को बुर्के में शादी की नियत से अनुमंडल कार्यालय लेकर पहुँचे थे। इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय पहुँचे और दोनों युवकों से पूछताछ करने लगे। 


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूछताछ करने पर अनुमंडल कार्यालय में मुख्तार के रूप में कार्यरत हसमुल्लाह बिफर पड़े। लेकिन पूछताछ के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पता चला की बुर्के में जो लड़की हैं वो लडक़ी हिन्दू हैं। जिसके बाद अनुमंडल परिसर में हंगामा मच गया और पूछताछ के दौरान दोनों युवक भागने लगे। इसी दौरान अनुमंडल परिसर में उपस्थित लोगों ने भाग रहे दोनों लड़कों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। जबकि परिसर में काफी हंगामा होने लगा। 

शादी की बात सामने आते ही सैकड़ों लोग उस लड़कों को घेर कर खड़े हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर दल-बल के साथ एसडीपीओ कुंदन कुमार पहुँचकर लड़की को अपने अभिरक्षा में लेकर थाना पहुँचाया एवं दोनों लड़को को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। लड़की ने बताया की उसका नाम काजल हैं जो कि दिल्ली नजफगढ़ की रहने वाली हैं। लड़की ने बताया कि युवक से 8 सालों से जान-पहचान है। 

उसने बताया की वो 6 महीने की प्रेग्नेंट भी थी,जिसे युवक द्वारा गर्भपात करवा दिया गया। उसने बताया की कुछ दिनों पहले लड़का शेख आलम का फोन आया की नरकटियागंज चली आओ। वहीँ हमदोनों शादी कर लेंगे। लड़के की बातों में आकर आज सुबह ट्रेन से नरकटियागंज स्टेशन पहुँची जहाँ से लड़का मुझे बुर्का पहनाकर यहाँ लाया। वही अनुमंडल कार्यालय परिसर में कार्यरत मुख्तार हसमुल्लाह द्वारा नाबालिग हिन्दू लड़की का शादी कराने को लेकर मुख्तारों में भी आक्रोश देखा गया।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News