बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में लोकसभा चुनाव लड़ने के कई दावेदार, बीजेपी की रमा देवी ही लगा सकी है हैट्रिक, राजपूतों का इस सीट पर है दबदबा

शिवहर में लोकसभा चुनाव लड़ने के कई दावेदार, बीजेपी की रमा देवी ही लगा सकी है हैट्रिक, राजपूतों का इस सीट पर है दबदबा

SHEOHAR : छह विधानसभा क्षेत्र वाले लोकसभा क्षेत्र शिवहर की राजनीति समय-समय पर करवट लेती रही है। यही वजह है कि यह सीट किसी एक राजनीतिक दल का कार्ड नहीं बन सकती है। जनता ने सब की सुना है,समझा है पढ़ा है। फिर अपना निर्णय सुनाया है। आखिर इसके प्रमाण है। इस सीट के इतिहास के पन्नों में भी पलट कर लेते हैं, तो लोकसभा के 1977 से 2019 तक के चुनाव में सिर्फ बीजेपी की रमा देवी हैट्रिक लगाने में कामयाब रहीं है। वही शिवहर से मो.अनवारूल हक के अलावा सिर्फ राजपूत जाति के उम्मीदवार ने ही जीत हासिल किया है। जिसके कारण इसे चित्तौड़गढ़ भी कहा जाता था। उन्होंने वर्ष 2009 से 2019 के चुनाव जीतकर रमा देवी ने हैट्रिक लगाई। क्षेत्र में प्रतिनिधित्व की बात करे तो रामदुलारी सिन्हा, हरि किशोर सिंह और आंनद मोहन दो-दो बार सांसद बन चुके हैं। शिवहर लोकसभा का कुछ इस तरह से 1977 से परिणाम रहा है।

1977: ठाकुर गिरजा नंदन सिंह, जनता पार्टी, 1980: राम दुलारी सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई), 1984: राम दुलारी सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1989: हरि किशोर सिंह, जनता दल, 1991: हरि किशोर सिंह, जनता दल, 1996: आनंद मोहन सिंह, समता पार्टी, 1998: आनंद मोहन सिंह, ऑल इंडिया राष्ट्रीय जनता पार्टी, 1999: मोहम्मद अनवारूल हक, राष्ट्रीय जनता दल, 2004: सीताराम सिंह, राष्ट्रीय जनता दल, 2009: रमा देवी, भारतीय जनता पार्टी, 2014: रमा देवी, भारतीय जनता पार्टी और 2019: रमा देवी, भारतीय जनता पार्टी।

इस बार शिवहर का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ जहां जेडीयू भाजपा से सीट लेना चाह रही है, वहीं भाजपा सीट को छोड़ने के मूड में नहीं है। भाजपा और जेडीयू कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना अपना तर्क दिया जा रहा है। जेडीयू से जहां लवली आनंद चुनाव लड़ना चाहती है तो वहीं जदयू के जिला प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान भी इस पर नजर कर लगाए हुए हैं। 

बात भाजपा की करे तो रमा देवी के टिकट कटने पर भाजपा की और से शिवहर के युवा उद्योगपति आशुतोष शंकर सिंह प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं , जिन्होंने लगातार पार्टी कार्यक्रमों में बढ़कर हिस्सा लिया है। वहीं भाजपा नेताओं में डॉक्टर श्वेता, ठाकुर रत्नाकर राणा और डॉक्टर नूतन माला सिंह प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि एक से दो दिनों में सब कुछ  स्पष्ट हो सकता है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News