बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

“ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”, ललन सिंह के इस्तीफे पर जीतनराम मांझी ने बोला हमला...

 “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”, ललन सिंह के इस्तीफे पर जीतनराम मांझी ने बोला हमला...

PATNA: बिहार की सियासत के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया हैं। उनके इस्तीफे के बाद से ही राजनीति भूचाल आ गया है। राज्य में बायनबाजियों का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष इस मामले में जदयू की किरकरी कर रही है। वहीं अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद खुद सीएम नीतीश संभालेंगे। ललन सिंह के इस्तीफा की खबर के बाद हम प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जदयू और नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि, नीतीश के ऐसे कोई सगा नहीं है, जिनको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं है।   

जीतनराम मांझी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। मांझी ने लिखा है कि, " नीतीश कुमार की तीन वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फार्नाडिस साहब के ना हुए, RCP बाबू, शरद यादव, दिगविजय सिंह के ना हुए वह उनके कैसे होंगें? “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”।

हम प्रमुख ने कहा है कि, सीएम नीतीश आज तक किसी के नहीं हुए हैं। वह ललन सिंह के कैसे होंगे। मालूम हो कि, ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अब नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभालेंगे। ललन सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके तुरंत बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया। दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान बड़े उलटफेर देखे गए। अब पार्टी की कमान नीतीश कुमार के हाथों में है।

Suggested News