बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी समारोह में राजनीति से जुड़ा गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोगों को चाकू मारकर किया घायल

शादी समारोह में राजनीति से जुड़ा गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोगों को चाकू मारकर किया घायल

HAJIPUR : राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पूर्वी पंचायत में राजनीतिक पार्टी के गाना बजाने को लेकर शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें बदमाशों ने दो व्यक्ति को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर भर्ती कराया गया। इस घटना में स्थानीय कंचन देवी एवं पांचो पासवान गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर पूर्वी निवासी दयानंद पासवान के पुत्र विपिन कुमार एवं भोलू राय के घर में शादी समारोह का आयोजन था। शादी समारोह को लेकर दोनों घर के परिवार गंगा पूजन को लेकर गंगा किनारे गए थे। इसी दौरान दोनों पक्ष के तरफ से डीजे पर राजनीतिक दल के गाना बजने को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई। 

दोनों पक्षों के बीच गंगा किनारे जमकर नोक झोंक भी हुआ। इसी दौरान गंगा किनारे से पूजा अर्चना के बाद लौट के पश्चात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पशु पासवान ने बताया कि गंगा किनारे से लौट के दौरान रंजीत कुमार दर्जनों की संख्या में पहुंचकर डीजे को गड्ढे में पलट दिया और चाकू मार कर दो व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

घायल महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने सोना का जितिया एवं मोबाइल भी छीन लिया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी गई सूचना मिलते हैं पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

REPORT - RISHAV KUMAR

Suggested News