उपेंद्र कुुशवाहा के कार्यक्रम में खाने को लेकर हुआ जमकर बवाल, कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर फेंका गया गर्म पानी, मची भगदड़

उपेंद्र कुुशवाहा के कार्यक्रम में खाने को लेकर हुआ जमकर बवाल

ARWAL: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बाकी है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी राज्य के अलग-अलग जिलों में जाकर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। साथ ही अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरवल में उपेंद्र कुशवाहा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

बता दें कि, इस सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं और आम लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान भीड़ इतनी अनियंत्रित हो गई की कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर गर्म पानी फेंका गया है। बताया जा रहा कि बावर्ची ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर गर्म पानी फेंका है। इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए हैं।    

दरअसल, अरवल जिला मुख्यालय के इनडोर स्टेडियम में रालोजद के कार्यकर्ताओं के लिए जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन कार्यकर्ताओं के लिए लजीज व्यंजन की व्यवस्था भी की गई थी। जैसे ही कार्यकर्ता को जानकारी मिली की इंडोर स्टेडियम में खाने की व्यवस्था है। उसी दौरान कार्यकर्ता की भीड़ इस कदर टूटा की बावर्ची भी परेशान हो गए। 

Nsmch
NIHER

वहीं अंत में बावर्ची ने खाना बचाने को लेकर कई कार्यकर्ताओं पर गर्म पानी फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि कार्यकर्ता मामूली रूप से जख्मी हो गए लजीज व्यंजन की स्वाद चखने के उद्देश्य से दूर दराज से आए ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को कोसने से बाज नहीं आए। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केवल गिने चुने लोगों को ही खाना दिया जा रहा था, वहीं आमजनों को खाना नहीं दिया जा रहा था।