अमर शहीद जगदेव प्रसाद की मूर्ति तोड़ने पर मचा बवाल, समर्थकों ने सड़क जाम कर की कार्रवाई की मांग
 
                    ARA : नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मे गुरुवार की सुबह जैसे ही शोषित क्रांति के महानायक अमर शहीद जगदेव प्रसाद की मूर्ति तोड़ने की खबर अमर शहीद जगदेव प्रसाद ट्रस्ट को मिली। खबर मिलते ही घटना स्थल पर ट्रस्ट के लोगो ने जुट कर बवाल मचाना शुरू कर दिया।
ट्रस्ट के लोगो का कहना है की यह कोई पहली घटना नही है। इसके पहले भी दो बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई थी। लेकिन आज तक कोई कारवाई नही की गई। जिसके बाद असमाजिक लोगो ने पुनः आज तीसरी बार घटना को अंजाम दिया। यह काफी निंदनीय है।
घटना से नाराज ट्रस्ट के लोगो ने सड़क जाम कर मूर्ति तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के लोगो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सड़क जाम के बाद दोनो ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वही दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया।
साथ ही ट्रस्ट के लोगों ने मूर्ति तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के लोगो के खिलाफ नामजद आवेदन भी दिया। जिस पर पुलिस ने घटना की जाँच कर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जिसके बाद ट्रस्ट के लोगो ने जाम को हटाया। तब जाकर यातायात शुरू हुआ। एक तरह से कहा जाय तो मूर्ति तोड़ने का मामला तुल पकड़ता भी दिख रहा है। जिस पर पुलिस प्रशासन अपनी नजर बनाऐ हुई है।
आरा से रविन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                     
                    