बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की महिला का अधजला शव दुमका में मिलने से हड़कंप, प्रेम प्रसंग में हत्या का अंदेशा

बिहार की महिला का अधजला शव दुमका में मिलने से हड़कंप, प्रेम प्रसंग में हत्या का अंदेशा

पटना. बिहार की एक महिला का अधजला शव दुमका में मिलने से हड़कंप मच गया. झारखंड के दुमका जिले में बृहस्पतिवार को 21 वर्षीय एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला बिहार के बांका जिले की निवासी थी।

पुलिस उपाधीक्षक इकुड डुंगडुंग ने बताया कि मसलिया थानाक्षेत्र के गुमरो पहाड़ी से शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। विशेष टीम मौके पर पहुंच गई है। फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।” उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।


Suggested News