बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से मच हड़कंप, आपात स्थिति में विमान की लैंडिंग, जांच में हुआ अजीब खुलासा

दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से मच हड़कंप, आपात स्थिति में विमान की लैंडिंग, जांच में हुआ अजीब खुलासा

DESK. विमान में बम होने की सूचना मिलते ही एक फ्लाइट को आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई. मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान में सवार एक यात्री ने ही जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि विमान में बम है. इतना सुनते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. बाद में विमान में वापस मुंबई के हवाईअड्डे पर ले जाकर वहां आपात लैंडिंग कराई गई. 

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, शुक्रवार देर रात 12 बजकर सात मिनट पर पुणे से दिल्ली के लिए रवाना हुए अकासा एयर के विमान क्यूपी 1148 को उड़ान भरने के तुरंत बाद एक सुरक्षा अलर्ट मिला। विमान में 185 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। प्रवक्ता ने बताया, सुरक्षा प्रक्रियाओं को देखते हुए विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और रात 12 बजकर 42 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित उतार लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमानन कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बाद में त्यागी के खिलाफ 506-2 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 505-1(बी) (फर्जी संदेश देने) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत हवाई अड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने विमान के उतरने के बाद गहन जांच की, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला त्यागी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है।

Suggested News