बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के लालू यादव की तुलना बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह से करने पर मचा बवाल, भाजपा ने कहा- विकास पुरुष से लालू की तुलना करना चापलूसी की पराकाष्ठा

कांग्रेस के लालू यादव की तुलना बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री  श्रीकृष्ण सिंह से करने पर मचा बवाल, भाजपा ने कहा- विकास पुरुष से लालू की तुलना करना चापलूसी की पराकाष्ठा

पटना:  बिहार में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में 26 अक्टूबर को श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह में राजद प्रमुख लालू यादव को  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने श्रीबाबू की तुलना लालू यादव से तुलना करने पर सियासत गरमाई हुई है.  श्रीबाबू की जयंती समारोह में लालू यादव की तुलना बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह से करने पर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने करारा हमला करते हुए कहा कि इससे हास्यास्पद बिहार की राजनीति में शायद कुछ हो ही नहीं सकता. विवेक ठाकुर ने कहा लालू यादव जैसे विनाश पुरुष जिसका आधा जीवन भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल में रहा तथा सामाजिक विध्वंश फैलाने वाली महागठबंधन की सरकार के किरदार जिसने बिहार में सबकुछ बर्बाद किया उसकी तुलना श्रीबाबू जैसे विकास पुरुष से करना एक संकुचित, चापलूसी और न्यूनतम कोटि की राजनीति की मानसिकता के पराकाष्ठा का उदाहरण है. उन्होंने लालू यादव पर वार करते हुए कहा कि  चाहे सोने का मुकुट पहना दो या इंग्लैंड के महारानी के मुकुट में लगा कोहिनूर पहना दो, सच्चाई बदल नहीं सकती। इस तरह की बेतुकी तुलनात्मक चर्चा को तुरंत बंद कर दें ताकि श्रीबाबू की आत्मा को कष्ट न पहुंचे।

विवेक ठाकुर ने कहा निजी स्वार्थ और निजी महत्वकांक्षाओं को पाने के लिए विषय को निजता के दायरे में ही रखे, सामाजिक प्रचार का विषय न बनाएं. विवेक ठाकुर ने कहा कि श्रीबाबू ने बिहार का चहुंमुखी विकास किया चाहे उद्योग लगाना हो, किसान कल्याण हो, शिक्षा हो या सामाजिक न्याय। श्रीबाबू ने देवघर मंदिर में दलितों का प्रवेश दिलाकर जो मिसाल पेश किया, ऐसा सामाजिक न्याय का उदाहरण किसी मुख्यमंत्री ने नहीं दिया.विवेक ठाकुर ने कहा जिस तरह भारत अपनी खोई हुई गरिमा को पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना. उसी प्रकार बिहार को दूसरे श्रीकृष्ण सिंह की जरूरत है, जो श्रीबाबू के कार्यकाल के गौरव को बिहार पुनः प्राप्त कर सके.

बता दें सदाकत आश्रम में श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने लालू यादव की तुलना श्री कृष्ण सिंह से की. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद बिहार के बड़े नेता हैं, समाजिक न्याय और धर्म निरपेक्षता के पुरोधा हैं। वहीं लालू यादव के द्वारा जेल से सोनिया गांधी को फोन किए जाने पर प्रेमचंद्र मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की बात लालू जी ने नहीं कही है. मिश्री के अनुसार लालू यादव ने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने रांची से कॉल किया था, जेल वाली बात गलत है.


Suggested News