बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में होगी 80-20 की लड़ाई, भाजपा के फायर नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कम्युनिष्ट पार्टी पर जमकर बोला हमला

बेगूसराय में होगी 80-20 की लड़ाई, भाजपा के फायर नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कम्युनिष्ट पार्टी पर जमकर बोला हमला

BEGUSARAI:  लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में राज्य की सियासत गरमा गई है। पक्ष-विपक्ष की ओऱ से लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में बेगूसराय में प्रेस कॉप्रेंस कर भाजपा के फायर नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। मालूम हो कि बेगूसराय से महागठबंधन की ओर से सीपीआई के उम्मीदवार खड़े हुए हैं। बेगूसराय में CPI और भाजपा में टक्कर होगा। भाजपा ने बेगूसराय से एक बार फिर गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है सीपीआई के उम्मीदवार और गिरिराज सिंह बेगूसराय में आमने सामने होंगे। 

वहीं इसको लेकर गिरिराज सिंह ने कम्युनिस्ट पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि,बेगूसराय में लड़ाई महागठबंधन के कार्यकर्ता लड़ेगा। उन्होंने कहा कि, यह लड़ाई यह देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी बनाम एनडीए गठबंधन की है। बेगूसराय में अगर श्री बाबू के कृति को किसी ने बर्बाद करने काम किया है तो कम्युनिस्ट पार्टी ने की है। कम्युनिस्ट पार्टी सिर्फ बेगूसराय में औद्योगिक नगरी रिफाइनरी या फर्टिलाइजर को ही नहीं बर्बाद किया हैं बल्कि देवना में लगे छोटे-छोटे इंडस्ट्रीज में भी यह पार्टी अपना झंडा लगाकर फैक्ट्री को बंद करवाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि, आज सिर्फ हमारी लड़ाई विकास विकास विकास होगा। नीतीश कुमार एवं मोदी जी की सरकार के द्वारा कामों की सरकार है। लोग भूल रहे हैं की 2005 की पहले की सरकारों के जंगल राज को भूल चुके हैं। परिवारवाद की भी स्थिति थी पहले 2005 के बाद 10 का कंपेयर करने लगे। 10 के बाद 15 के बाद 20 का कंपेयर करने लगे। लोगों को अब याद दिलाना होगा कि कम्युनिस्ट का मतलब  क्या है याद रखे।

उन्होंने कहा कि, देश में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी और यह लड़ाई 80% बनाम 20% की लड़ाई होगीl पूरे मनोयोग से मैं प्रणाम करता हूं यहां एनडीए गठबंधन के तमाम बैठे नेताओं को एनडीए की बैठक भी रखेंगे। गिरिराज सिंह ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि लड़ाई यह लोग लड़ेंगे। जीत नरेंद्र मोदी की होगी। सारे जगह उम्मीदवार की जगह 40 के 40  सीटों पर नरेंद्र मोदी ही उम्मीदवार होंगे। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Suggested News