बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में राजद कांग्रेस के बीच होगी लड़ाई ! पप्पू यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस दिन करेंगे नामांकन

पूर्णिया में राजद कांग्रेस के बीच होगी लड़ाई ! पप्पू यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस दिन करेंगे नामांकन

PATNA: बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। राजद 29 कांग्रेस 9 तो सीपीआई 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सीट बंटवारे में पूर्णियां की सीट कांग्रेस को ना देकर राजद ने अपने पास रख लिया है। जिसके बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है।दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कांग्रेस और राजद के बीच पूर्णिया लोकसभा सीट पर फ्रैंडली फाइट हो सकता है। सूत्रों की मानें तो पूर्णिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के सिंबल पर पप्पू यादव चुनाव लड़ेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के आलाकमान ने पप्पू यादव को पूर्णिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दे दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि, अब पूर्णिया लोकसभा सीट पर राजद और कांग्रेस के बीच फ्रैंडली फाइट होगा। बता दें कि, राजद ने पहले ही पूर्णिया सीट के लिए बीमा भारती को सिंबल दे दिया है।

बता दें कि, आज बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारा हो गया। लेकिन पूर्णिया सीट कांग्रेस के खाते में नहीं राजद के खाते में गया है। सीट बंटवारे के अनुसार कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वेस्ट चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं  CPI ML आरा, काराकाट,  नालंदा इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बेगूसराय में CPI चुनाव लड़ेगी तो वहीं शेष सीटों पर राजद के उम्मीदवार होंगे।  

वहीं पूर्णिया सीट को लेकर कांग्रेस की तमाम कोशिशें असफल साबित हुई हैं। पूर्णिया से राजद उम्मीदवार चुनाव में उतरेगी। यानी पप्पू यादव को बड़ा झटका है। लेकिन पप्पू यादव ने साफ कर दिया वो पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में सूत्रों की मानें तो पप्पू यादवन पूर्णिया से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से नॉमिनेशन करेंगे। अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पप्पू यादव ने खुद इस बात की जानकारी दी है। पप्पू यादव ने ट्विट कर कहा है कि," सीमांचल कोसी जीतकर देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे, पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे"।  

Suggested News