बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

22 नवंबर को बिहार प्रदेश कार्यसमिति की होगी बैठक, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर दिया जाएगा बल

22 नवंबर को बिहार प्रदेश कार्यसमिति की होगी बैठक, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर दिया जाएगा बल

पटना. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब प्रदेश कार्यकारिणी की भी बैठक होगी. 22 नवंबर को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. यह जानकारी बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर तक भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हो जाएगी. इसके बाद बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. वहीं उन्होंने कहा कि अभी भाजपा का फोकस बूथ प्रमुख की कमेटी निर्माण करने और पन्ना प्रमुख नियुक्त करने में है.

साथ ही भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 31 दिसंबर तक जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. यह तीन दोनों तक चलेगा. वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 अप्रैल 2022 तक पन्ना प्रमुख नियुक्त कर लिए जाएंगे. उन्होंने पन्ना स्तर पर बीजेपी को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पन्ना स्तर के प्रमुख के साथ बैठक होगी.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें कमजोर संगठनात्मक ढांचे वाले इलाकों में विस्तार के लिए तीन लक्ष्य तय किए हैं. पार्टी 25 दिसंबर तक देशभर के सभी 104,000 पोलिंग स्टेशन पर बूथ कमिटी का गठन करने का लक्ष्य बना चुकी है. 6 अप्रैल 2022 तक सभी राज्यों में पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए जाएंगे और मई 2022 तक देश के सभी पोलिंग बूथों पर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा.


Suggested News