बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में आज होगी इंडिया गठबंधन की रैली, तो बीजेपी के 'सम्राट' ने बोला बड़ा हमला, सीएम नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात

रांची में आज होगी इंडिया गठबंधन की रैली, तो बीजेपी के 'सम्राट' ने बोला बड़ा हमला, सीएम नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण में कम मतदान होने के कारण सभी पार्टियों ने और जोरो शोरो से चुनावी प्रचार करना शुरू कर दिया है। सभी नेता जनता से अधिक से अधिक वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज रांची में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होने वाली है। इस रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं इस रैली को लेकर बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, जिसने इंडिया गठबंधन की नींव रखी आज वो हमारे साथ हैं। इसलिए इस गठबंधन का कोई स्वरुप ही नहीं है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि, इंडिया गठबंधन पिछले कई महीनों से बैठक और रैली कर रहे हैं उनको बैठक और रैली करने दीजिए। इससे कुछ नहीं होने वाला  है। यह लोग 2019 में भी हारे थे और 2024 में भी हारेंगे। वही अमित शाह की रैली को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, आज गृह मंत्री बिहार आ रहे हैं और वह बिहार की जनता से अपील करेंगे वह भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए मोदी जी को वोट करें। 

वहीं केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि यह बात सही है कि मतदान काम हुआ है लेकिन लोगों को निकालकर मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नाम पर लोग वोट दे रहे हैं, हम लोग 40 में 40 सीट जीतेंगे। जनता समझदार है। राष्ट्रीय जनता दल बार बार दावा कर रही है कि बिहार के चारों सीटों पर वो चुनाव जीतेंगे। जिसको लेकर आर के सिंह ने पूछा कि पिछली बार कितनी सीट जीते थे।

उन्होंने कहा कि, उनको ख्वाब देखने दीजिए। देश की जनता पीएम बनाने के लिए वोट कर रही है। वहीं काराकाट से पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर आर के सिंह ने कहा कि, जनता पीएम मोदी के लिए वोट कर रही है। काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा ही चुनाव जीतेंगे। 

Suggested News