बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस तारीख से बिहार में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने कहा – किसान कर सकते हैं रोपनी

इस तारीख से बिहार में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने कहा – किसान कर सकते हैं रोपनी

PATNA : बिहार में जुलाई माह में सूखे की स्थिति से जूझ रहे बिहार के सभी जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 14 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है। इसके प्रभाव से अगले हफ्ते में 19 जुलाई से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। 19 जुलाई 23 जुलाई के बीच प्रदेश भर में बादल छाए रहने के साथ वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होगी।

किसान कर सकेंगे रोपनी का काम

बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में धान की रोपनी का काम ठप्प है। कई जिलों में 10 फीसदी भी रोपनी नहीं हो पाई है। किसान चिंतित हैं कि इस बार धान को बोआई  कैसे होगी। वहीं अब मौसम विभाग ने खुद किसानों के लिए कहा है कि आनेवाले दिन में बारिश के बाद रोपनी का कार्य संपन्न कर सकते हैं।

जुलाई में सामान्य से 86 प्रतिशत कम वर्षा

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जुलाई महीने में सामान्य से 86 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। इसके प्रभाव खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर डाला है। वर्षा की कमी के कारण राज्य के अधिकतर जिलों में सूखे का संकट बना है। मौसम विज्ञानी के अनुसार पूरे मानसून सीजन में एक जून से 13 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य से 38 प्रतिशत कम वर्षा हुई। प्रदेश में सामान्य वर्षा 313.1 मिमी होनी चाहिए थी लेकिन इस दौरान 192.9 मिमी वर्षा हुई।

किसान के साथ आम लोग भी परेशान

बारिश नहीं होने के कारण जहां किसान चिंतित हैं। किसानों की चिंता फसल बोआई नहीं होने को लेकर है, वहीं राजधानी समेत प्रदेश भर में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चढऩे के साथ राजधानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का गर्म शहर रहा। वहीं रोहतास, पूर्वी चंपारण, फारबिसगंज को छोड़ पटना समेत शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

कुछ जिलों में 24 घंटे में हो सकती है बारिश

प्रदेश में पुरवा हवा का प्रभाव बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ-रेखा बीकानेर, कोटा, रायपुर, ओडिशा के दक्षिणी समुद्री तट पर कब दबाव का क्षेत्र के केंद्र से होते हुए दक्षिण पूर्व दिशा की ओर होते हुए पूर्व बंगाल की खाड़ी की गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो जगहों पर छिटपुट वर्षा का पूर्वानुमान है। जबकि दक्षिण पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क होने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। प्रदेश के Bशेष भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

राजधानी समेत प्रदेश में उमस भरी गर्मी

  • नालंदा 37.2 
  • मुजफ्फरपुर 36.0
  • दरभंगा 37.8
  • भागलपुर 38.5
  • बांका 37.2
  • कटिहार 36.6 
  • पटना 37.9
  • शेखपुरा 38.8
  • औरंगाबाद - 38.3
  • गया 37.6
  • नवादा 36.8
  • जमुई 38.7

Suggested News