बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में चोरों ने गायब किये 50 लाख रूपये के अष्टधातु की मूर्तियां, जांच में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी में चोरों ने गायब किये 50 लाख रूपये के अष्टधातु की मूर्तियां, जांच में जुटी पुलिस

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले में चोरों का हौसला पूरी तरीके से बुलंद है। चोर केवल आम इंसान ही नहीं भगवान को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में चोरों ने फिर से चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मठ की बताई जा रही है। जहाँ चोरों ने बीती रात मंदिर मे रखे सीताराम व लक्ष्मण की करीब 50 लाख रूपए के अष्टधातु की मूर्ति की चोरी कर ली है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार मूर्ति करीब दो सौ साल पुरानी बताई जा रही है। वही चोरी की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी और रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस प्रेम नगर मठ मे पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मठ पर सैकड़ो की तादाद में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा है। बताया जाता है की जब रात में मंदिर बंद कर पुजारी सोने चले गए। इसी बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।


सीतामढ़ी से आदित्यानंद आर्य की रिपोर्ट  

Suggested News