बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ग्रिल तोड़कर 8 लाख के गहने और नगद पर किया हाथ साफ़

पूर्णिया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ग्रिल तोड़कर 8 लाख के गहने और नगद पर किया हाथ साफ़

PURNEA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में चोरों ने पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के मिलनपाडा में आज एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चोर ने घर के खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर से नगद 4 लाख और करीब चार लाख रुपए का गहना समेत कुल 8 लाख रूपये की संपत्ति की चोरी की है। गृहस्वामी अभय चौधरी ने कहा कि वे लोग एक शादी में कोलकाता गए थे। जब वहां से आज लौटे तो देखा कि घर के पीछे खिडकी का ग्रिल टूटा था।

उन्होंने बताया की घर के अंदर में चार आलमीरा तोड़कर उससे करीब 8 भर सोने के गहने और ₹400000 नगद चोरी कर लिया गया है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने सदर थाना की पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट

Suggested News