बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थिंक बिहार रिसर्च फाऊंडेशन ने युवा दिवस पर वेबीनार का किया आयोजन, वक्ताओं ने कहा- "शरीर अगर ज्ञान है तो बिहार उसकी आत्मा"

थिंक बिहार रिसर्च फाऊंडेशन ने युवा दिवस पर वेबीनार का किया आयोजन, वक्ताओं ने कहा- "शरीर अगर ज्ञान है तो बिहार उसकी आत्मा"

PATNA: स्वामी विवेकानंद के जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर थिंक बिहार रिसर्च फाउंडेशन पटना के द्वारा "बिहार के नव निर्माण में युवाओं की भूमिका" विषय पर वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बता दें कि, थिंक बिहार रिसर्च फाऊंडेशन और लंगट सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन गूगल मीट पर वेबीनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती वंदना के साथ शुभा ने किया। स्वागत भाषण कुलभूषण निर्देशक थिंक बिहार रिसर्च फाऊंडेशन, विषय परिचर्चा राजेश्वर कुमार संयोजक भारतीय भाषा मंच शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रम्हचारी मनसदीप, रामकृष्ण मठ और मिशन, बेलूर मठ के ब्रम्हचारी हैं। 

बिहार को फिर से विश्व पटल पर लौटाना थिंक बिहार रिसर्च फाऊंडेशन का उद्देश्य 

वर्त्तमान में वह रामकृष्णा मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के स्कूल ऑफ़ बायोलॉजिकल साइंस के सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. ओमप्रकाश राय प्राचार्य लंगट सिंह महाविद्यालय और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विकास कुमार सहायक प्राध्यापक विमेंस कॉलेज पटना और आशुतोष कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए कुलभूषण ने बताया कि थिंक बिहार रिसर्च फाउंडेशन का गठन का उद्देश्य है कि बिहार के पुराने गौरव को पुनः प्राप्त करना और विश्व पटल पर बिहार का पुनः निर्माण करना है। मुख्य वक्ता डाॅ. राजेश्वर जी  ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित बिहार के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

बिहार के नवनिर्माण के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी

बिहार के नवनिर्माण की परिकल्पना हम तब तक नहीं कर सकते जब तक यहां के युवा अपने आप को स्वयं से नहीं बदले किसी भी राज्य को बदलने के लिए वहां के युवा को बदलना बहुत जरूरी होता है।स्वामी जी अपने यौवन काल की 10 साल में पूरे विश्व को अपने ज्ञान से प्रकाशित कर दिया था। उनका 10 साल राष्ट्र के निर्माण में और व्यक्तित्व के विकास में रहा। वह भारत के परंपरागत संस्कृति को बहुत महत्वपूर्ण मानते थे। स्वामी जी ने कहा था कि युवा का परिवर्तन शिक्षा द्वारा ही संभव है। उन्होंने बताया कि बिहार में 58 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष की कम आयु के लोगों की है। स्वामी जी ने कहा था कि वह शिक्षा किसी काम का नहीं जो लोगों को आत्मनिर्भर स्वालंबी ना बनाएं। बिहार के नव निर्माण में युवाओं को आत्मनिर्भर बनना बहुत ही आवश्यकता है। आज बिहार पूरे भारत का सबसे बड़ा मजदूर निर्गत करने वाला राज्य बन चुका है। जो बहुत खेदनीय है। यहां के बच्चे जब पढ़ना शुरू करते हैं तो इसलिए पढ़ते हैं कि उनका नौकर बनना है या तो वह शिक्षा ग्रहण करके सरकारी नौकर बनना चाहते हैं नहीं तो किसी मल्टी कंपनी में और फिर जो नहीं पढ़ते हैं वह साधारण किसी कंपनी में कार्य करते हैं।

शरीर ज्ञान है तो आत्मा है बिहार

यह मानसिकता गलत है जब तक यहां के लोग अपने आप को मालिक नहीं बनाने के लिए कार्य करेंगे तब तक पुनः निर्माण संभव नहीं है। इसलिए बहुत जरूरी है कि अपने आप को स्वालंबी और आत्मनिर्भर करना। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ब्रह्मचारी मानस दीप ने बताया कि शरीर अगर ज्ञान है तो बिहार आत्मा है। उन्होंने बताया कि स्वामी जी ने चरित्र पर बहुत बड़ा काम किया जब तक हम अपने चरित्र को नहीं बदलेंगे तब तक विकास संभव नहीं है और जब स्वयं का विकास संभव नहीं है तो फिर हम राष्ट्र का विकास नहीं कर सकते हैं, इसलिए बहुत जरूरी है कि हमें चरित्रवान बनना।  स्वामी जी के विचार से जीवन में संघर्ष का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। व्यक्ति को पग -पग पर संघर्ष करना पड़ता है। यदि संघर्ष में सफलता प्राप्त करनी है तो व्यक्ति को तन- मन से बलवान होना चाहिए और बिहार के नव निर्माण के लिए अपने लक्ष्य को बिहार के प्रति समर्पण के भावना से कार्य किया जाए तभी संभव है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आशुतोष ने बताया कि बिहार के पूर्व गौरवशाली इतिहास को लौटाने के लिए हम लोग को कार्य करना है। बिहार की भूमि ज्ञान की भूमि रही है यहां नालंदा जैसे विश्वविद्यालय और लिच्छवी जैसे गणराज्य पूरे विश्व को ज्ञान और गणतंत्र की शिक्षा दिया है। इस कार्यक्रम में सीवान छपरा गोपालगंज के प्रभारी मनीष कुमार और युवा टीम के अमन प्रकाश अनमोल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Suggested News