बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यह चुनाव एनडीए की सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए है : विजय कुमार सिन्हा

यह चुनाव एनडीए की सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए है : विजय कुमार सिन्हा

GAYA : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा आज बेलागंज पहुंचे। जहाँ आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की बिहार की धरती कई धर्मो का उद्गम स्थल है। जिसे आज लोग जातपात की राजनीति से लहूलुहान कर रहे हैं। इतिहास गवाह है कि जब जब देश जातपात में बंटा है, तब तब देश गुलाम हुआ है। हमारे साथ सभी जात वर्ग के लोग हैं। लेकिन कुछ पार्टी सिर्फ अपने परिवार में हीं सिमट कर रह गई है। 

उन्होंने कहा की यह चुनाव एनडीए के लिए सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए है। एनडीए की सरकार पिछले दस वर्षों से सबका साथ सबका विश्वास के साथ बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए उत्थान के किए कार्य किया। विपक्ष के लोग राम को नकारा और रामचरित मानस को अपमानित किया। वहीं नरेंद्र मोदी की सरकार ने न्यायालय के आदेश पर राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनवाकर भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित किया है।

कहा की आज लोग जातपात की बात करते हैं। सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीबाबू को नही भुलाया जा सकता है। जिन्होंने अपने कार्यकाल में दलित समाज के लोगों को साथ ले देवघर में दर्शन कराने का कार्य किया। सत्ता के लोभी लोगों ने हीं समाज को बांटने का काम किया है। आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की लहर है। जहां से बिहार से चालीस सीटों पर विजय प्राप्त होगी, वहीं पूरे देश में चार सौ से पर सीटें जीतेगी। 

सभा की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा और संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया। वहीं सभा के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार ने किया। मौके पर भाजपा नेता अनिल स्वामी, महेश शर्मा, सरजू ठाकुर, राजेंद्र राम, कुमार सत्यशील, राजेश कुमार, हम पार्टी के प्रदेश सचिव बुलबुल सिंह, पम्पी सिंह, मनीष शर्मा, इन्द्रजीत मांझी सहित बड़ी संख्या में एनडीए गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News