बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं यह है बिहार का अहम मुद्दा, तेजस्वी यादव ने कर दिया साफ, जबाव दे भाजपा-जदयू

इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं यह है बिहार का अहम मुद्दा, तेजस्वी यादव ने कर दिया साफ, जबाव दे भाजपा-जदयू

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार  एनडीए सरकार पर हमलावार हैं। तेजस्वी यादव बीते दिन मुंबई गए थे। जहां वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं आज वह पटना लौटे हैं। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कई मामलों को लेकर बिहार के एनडीए सरकार को घेरा है। वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड पर सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कुछ भी टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा कि बिहार में अभी अहम मुद्दा शिक्षक भर्ती परीक्षा में लीक हुए प्रश्न पत्र हैं। 

तेजस्वी यागव ने कहा कि, भाजपा औ जदयू को यह बताना है कि पेपर लीक कैसे हुआ। पेपर लीक होने के पीछे का क्या कारण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जवाब देना चाहिए कि उनके आते ही पेपर लीक होना क्यों शुरू हो जाता है। इस मामले में दोषी कौन है। देश के युवाओं के भविष्य के साथ यह लोग खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं? उन्होंने पूछा कि, आखिर यह लोग कौन है? क्या इनके खिलाफ कार्रवाई होगी, किसकी गलती है। इस पर कोई चर्चा क्यों नहीं कर रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कितने मेहनत से राज्य में पद सृजन किया था। नौकरियां देना शुरू किया था, लेकिन इन लोगों के आते ही क्या हुआ। तेजस्वी यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भी हम लोगों ने इतनी बहाली निकाली थी, लेकिन उसको भी रद्द कर दिया गया। देश में हमलोग इतिहास रच रहे थे। वहीं सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, सीट शेयरिंग अंतिम चरण में है। एक दो सीट पर फैसला होना बाकी है लेकिन उसमें कही कोई दिक्कत नहीं है। एक दो दिन में सब क्लियर हो जाएगा। 

वहीं भाजपा के द्वारा लगातार बिहार में महागठबंधन की सरकार में जंगलराज होने का दावा किया गया है जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने पूछा है कि अभी राज्य में कौन सा राज्य है। पटना में बिल्डर को गोली मार दी जाती है, नालंदा में पत्रकार को गोली मार दी जा रही है। लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब भाजपा के कोई नेता लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में पीएम मोदी को भी घेरते हुए कहा कि, अगर हमारे समय में यह हुआ होता तो अब तक प्रधानमंत्री चिल्ला चिल्ला के गला फाड़ के कहते कि जंगलराज है, अब किसका राज है। 

Suggested News