बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

1862 में बने पूर्वमध्य रेल के इस सबसे बड़े जंक्शन की आज से बदल जाएगी पहचान

1862 में बने पूर्वमध्य रेल के इस सबसे बड़े जंक्शन की आज से बदल जाएगी पहचान

NEW4NATION DESK :  पूर्वमध्य रेल में अब आपको मुगलसराय जंक्शन नाम देखने को नहीं मिलेगा। आज से इस जंक्शन की पहचान बदलने जा रही है। 1862 में बने इस स्टेशन का नाम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अमित शाहआज नए नाम का लोकार्पण करेंगे।  

इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यऔर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह स्टेशन के नए नाम के लोकार्पण के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 बता दें कि बीजेपी के आदर्श रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय 1968 में मुगलसराय जंक्शन पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। तभी से बीजेपी और आरएसएस मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन केंद्र और राज्य में अलग-अलग दलों की सरकार होने की वजह से यह मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। 

2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद एक बार फिर कोशिश तेज हुई थी। लेकिन सूबे में अखिलेश सरकार होने की वजह से बात नहीं बन पाई। 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद नाम बदलने की कवायद फिर तेज हुई और आखिर में बीजेपी और संघ की दशकों पुरानी मांग पर मुहर लग गई। आज 5 अगस्त को मुगलसराय जंक्शन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन हो जाएगा।

Suggested News