बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति चुनाव में इस खास पेन का है बड़ा महत्व, इसके बिना नहीं कर सकते हैं मतदान, जानें क्या है इसकी कलम की खासियत

राष्ट्रपति चुनाव में इस खास पेन का है बड़ा महत्व, इसके बिना नहीं कर सकते हैं मतदान, जानें क्या है इसकी कलम की खासियत

DESK : देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए घोषणा हो चुकी है। 18 जुलाई को देश में  राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। हालांकि चुनाव के लिए कैंडिडेट कौन होंगे यह अभी तय नहीं है, लेकिन चुनाव से जुड़ी खास चीज की चर्चा जरुर हो रही है। वह खास चीज है एक पेन। बताया गया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक खास पेन का इस्तेमाल किया जाता है। इस पेन से बैलेट पर निशान लगाने पर ही वोट को मान्य माना जाएगा। अगर इस पैन का निशान नहीं लगता है तो वोट रद्द कर दिया जाएगा।

कभी नहीं मिटती इसकी स्याही

राष्ट्रपति चुनाव में इस्तेमाल किए जानेवाले इस पेन की सबसे  बड़ी खासियत यह है कि इसकी स्याही न तो कभी मिटती है और न ही यह फैलती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पेन की बिक्री नहीं की जाती है और यह सिर्फ राष्ट्रपति चुनाव के लिए ही इस्तेमाल में लाए जाते हैं। चुनाव के बाद इस पेन को सभी सांसदों और विधायकों से इस पेन को वापस ले लिया जाएगा। 

वॉयलेट कलर, 2017 में पहली बार इस्तेमाल
इस पेन में  वॉयलेट कलर का इंक रहता है।  अब तक इस पेन को सिर्फ एक बार प्रयोग में लाया  गया है।  2017 में राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार इस स्पेशल पेन का इस्तेमाल किया गया था।  निशान लगाते वक्त पेन से इंक बैलट पेपर पर नहीं फैलता है। इस स्पेशल पेन को कर्नाटक की मैसूर पैंट एंड वर्निस लि. कंपनी बनाती है। सबसे बड़ी बात कि इस पेन की  स्याही गोपनीय तरीके से बनाई जाती है, जिसमें नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी आफ इंडिया के रासायनिक फार्मूले का इस्तेमाल किया जाता है।


Suggested News