बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार बदलेगी संविधान, भाजपा सांसद ने किया ऐलान तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जबाव

अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार बदलेगी संविधान, भाजपा सांसद ने किया ऐलान तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जबाव

DESK: भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने बयान ने देश में बवाल मचा दिया है। कांग्रेस लगातार उनके बयान का विरोध कर रही है तो वहीं भाजपा ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। दरअसल, भाजपा सांदस ने कहा है कि संविधान संशोधन के लिए भाजपा को दो- तिहाई बहुमत देना होगा। हेगड़े ने कहा, 'अबकी बार 400 पार... 400 पार क्यों? राज्यसभा में हमारा दो-तिहाई बहुमत नहीं है। राज्य सरकारों में पर्याप्त बहुमत नहीं है। 

उनका कहना है कि, संविधान संशोधन करने और कांग्रेस द्वारा इसमें की गई विकृतियां हटाने के लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए। साथ ही 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में आना होगा।' हेगड़े के इस बयान पर कांग्रेस सहित विपक्ष ने भाजपा पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबासाहेब के संविधान को खत्म करना है।

वहीं बीजेपी ने हेगड़े के बयान से किनारा कर लिया। कर्नाटक भाजपा ने कहा, यह हेगड़े का का निजी विचार है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, भाजपा ने हमेशा राष्ट्रीय हित में काम किया है। वहीं इस मामले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वारिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो मंशा है वह उनके नेताओं के मुंह से आए दिन निकल जाता है। 

चिदंबरम ने कहा कि, "संविधान में संशोधन करने की भाजपा की मंशा कभी गुप्त नहीं थी। दर्जनों भाजपा नेताओं ने निजी बातचीत में कहा है कि भारत को एक हिंदू राष्ट्र होना चाहिए, हिंदी भारत की एकमात्र आधिकारिक भाषा होनी चाहिए और केंद्र सरकार को मजबूत होना चाहिए तथा राज्य सरकारों पर दबाव बनाना चाहिए।"

Suggested News