बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आसन पर आरोप लगाने वालों पर बिफरे विस अध्यक्ष, मानसिकता बदलें सत्ता पक्ष-विपक्ष, एक विधायक को चेताया -बैठिये वरना सदन से बाहर निकाल देंगे

आसन पर आरोप लगाने वालों पर बिफरे विस अध्यक्ष, मानसिकता बदलें सत्ता पक्ष-विपक्ष, एक विधायक को चेताया -बैठिये वरना सदन से बाहर निकाल देंगे

पटनाः बिहार विधानसभा अध्यक्ष पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से आरोप लगाये जाने के बाद विजय सिन्हा सख्त हो गये हैं। सदन में आज उन्होंने साफ कहा कि कुछ दिनों से यह देखने को मिल रहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष आसन पर सवाल उठा रहे। ऐसा कर वे खुद का नुकसान कर रहे। अध्यक्ष ने कहा कि आसन किसी का पक्ष नहीं लेता बल्कि पूरी तरह से निरपेक्ष है।

मानसिकता बदलें सत्ता पक्ष-विपक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ने साफ-साफ कहा कि कुछ दिनों से हम सदन में सुन रहे हैं कि आसन किसी का पक्ष ले रहा। आगे से इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए. हम सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से यह आग्रह करते हैं कि इस तरह की मानसिकता बदलें। हम सदन में किसी को छूट नहीं दे सकते। अगर किसी पर आरोप लगायें तो पूरा सबूत के साथ हमें जानकारी दें। इसके बाद सदन में इस पर बात करें। बिना सबूत के किसी पर आरोप न लगायें। 

विधायक को चेताया

इसके बाद विपक्ष के एक सदस्य सदन में कुछ बोलना चाहे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सख्त लहजे में कहा कि बैठिये वरना सदन से बाहर निकाल देंगे। सदन की गरिमा का ख्याल रखें.


Suggested News