बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जो अपने आप को हिन्दू कहते हैं वो 24 घंटा हिंसा..हिंसा, राहुल गांधी ने सदन में हिन्दू के लिए दिया विवादित बयान, तुरंत उठकर खड़े हुए पीएम मोदी, जमकर हुआ हंगामा...

जो अपने आप को हिन्दू कहते हैं वो 24 घंटा हिंसा..हिंसा, राहुल गांधी ने सदन में हिन्दू के लिए दिया विवादित बयान, तुरंत उठकर खड़े हुए पीएम मोदी, जमकर हुआ हंगामा...

PATNA: आज संसद में छठे दिन का कार्यवाही जारी है। आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी ने एक बार फिर हिन्दुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि, जो लोग अपने आप को हिन्दू कहते हैं वो 24 घंटा हिंसा...हिंसा...हिंसा... नफरत...नफरत...नफरत. और असत्य...असत्य...असत्य। राहुल गांधी के इस बयान पर पीएम मोदी तुरंत उठकर खड़े हुए और पीएम ने कहा कि, ये गंभीर विषय है। पूरे हिन्दू समाज को हिंसक कहना ये गंभीर विषय है। वहीं राहुल गांधी चिल्लाते हुए कहने लगे कि, बीजेपी पूरा हिन्दू समाज नहीं है, नरेंद्र मोदी पूरे हिन्दू समाज नहीं है, आरएसएस हिन्दू समाज नहीं है..बीजेपी हिन्दुओं के ठेका नहीं है। वहीं इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। 

दरअसल, उन्होंने कहा कि हमारे कई नेताओं को जेल में डाला गया। एक नेता तो अभी ही जेल से निकले हैं और एक अब भी बंद हैं। उनका इशारा अरविंद केजरीवाल की ओर था। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर भी हमला किया गया और यह सब देश के प्रधानमंत्री के आदेश पर किया गया। मेरे ऊपर 20 से ज्यादा केस दर्ज हुए और दो साल की सजा सुनाई गई। मेरा घर छीन लिया गया और मीडिया में 24 घंटे मेरे खिलाफ प्रचार चला। मुझसे 55 घंटों तक पूछताछ की गई। जब यह समाप्त हुई तो अफसर ने ऑफ कैमरा मुझसे कहा कि आप 55 घंटों तक बैठे रहे, लेकिन आप हिलते क्यों नहीं। आप तो पत्थर जैसे हैं। 

राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और कहा कि हम भगवान की शरण में थे। इसी से हमें इन हालातों से लड़ने में मदद मिली। भगवान शिव के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जहर पी लिया था और नीलकंठ हो गए थे। उसी से विपक्ष ने सीखा और हम जहर पीते रहे। उन्होंने शिवजी के तीन प्रतीकों का जिक्र करते हुए कहा कि त्रिशूल हमें अहिंसा का संदेश देता है। इसके अलावा उनकी अभयमुद्रा में जो हाथ उठता है, वह कांग्रेस के ही सिंबल जैसा है। 

राहुल गांधी ने इस्लाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पैगंबर कहते हैं कि ईश्वर हमारे साथ है और हमें डरना नहीं है। इस तरह इस्लाम में भी डर से दूर रहने का संदेश दिया गया है। राहुल गांधी ने इस दौरान सिख पंथ के गुरु नानक की भी तस्वीर दिखाई। इस दौरान राहुल गांधी ने भगवान शिव की अभयमुद्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वह संदेश देते हैं कि डरो और डराओ मत। वह ऐसा संदेश देते हैं, जबकि खुद को हिंदू कहने वाले लोग पूरे दिन हिंसा-हिंसा करते हैं। हिंदू को हिंसा से जोड़ने वाली बात पर भाजपा के सांसद हंगामा करने लगे और इस समाज का अपमान बताया। पीएम मोदी ने भी इसका विरोध किया।

वहीं अमित शाह ने भी राहुल गांधी को हिन्दुओं से माफी मांगने को कहते हुए कहा कि, शोर शराबा कर विपक्ष इतने बड़े वाकया को छुपा नहीं सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जो अपने आप को हिन्दू कहते हैं वो हिंसा की बात करते हैं और हिंसा करते हैं। अमित शाह ने कहा कि इस देश में करोड़ों लोग खुद को गर्व से हिन्दू कहते हैं तो क्या वो हिंसा करते हैं। हिंसा की भावना को सदन में किसी धर्म के साथ जोड़ना वो भी संवैधानिक पद पर बैठकर तो मुझे लगता है कि राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।  

Suggested News